बकाया वेतन भुगतान को लेकर शुरू किया बेमियादी अनशन

Published at :22 Sep 2017 4:35 AM (IST)
विज्ञापन
बकाया वेतन भुगतान को लेकर शुरू किया बेमियादी अनशन

मधुबनी : छह महीने के लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर डीईओ कार्यालय परिसर में मध्य विद्यालय गाढ़ा के प्रखंड शिक्षक अरविंद कुमार अपनी पत्नी, पिता व बच्चों के साथ बेमियादी अनशन पर बैठ गये हैं. अनशनकारी का कहना है कि पूर्व जिला शिक्षा पदाधिकारी मो़ अहसन ने उनके लंबित वेतन भुगतान करने का […]

विज्ञापन

मधुबनी : छह महीने के लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर डीईओ कार्यालय परिसर में मध्य विद्यालय गाढ़ा के प्रखंड शिक्षक अरविंद कुमार अपनी पत्नी, पिता व बच्चों के साथ बेमियादी अनशन पर बैठ गये हैं.

अनशनकारी का कहना है कि पूर्व जिला शिक्षा पदाधिकारी मो़ अहसन ने उनके लंबित वेतन भुगतान करने का आदेश दिया था. आदेश जारी किये महीनों बीत जाने के बाद भी अभी तक लंबित वेतन का भुगतान नहीं किया गया है. जिसके कारण उन्हें आर्थिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. लंबित वेतन भुगतान होने तक अनशन जारी रखने की बात कहते हुए अरविंद कुमार ने कहा कि वेतन भुगतान के लिए वरीय अधिकारियों के समक्ष गुहार लगाते हुए थक चुके हैं. फिर भी लंबित वेतन का भुगतान न होना हैरानी की बात है.
नतीजतन उनको बाध्य होकर अपनी पत्नी, बीमार पिता व बच्चों के साथ बेमियादी अनशन करने को बाध्य होना पड़ा है, जिसके लिए
विभाग व अधिकारी जिम्मेवार हैं. उन्होंने अधिकारियों से शीघ्र लंबित वेतन का भुगतान करने की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन