बीएचडब्लू निलंबित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Sep 2017 6:13 AM (IST)
विज्ञापन

मधुबनी : लखनौर प्रखंड के दीप स्वास्थ्य उपकेंद्र में पदस्थापित बुनियादी स्वास्थ्य कार्यकर्ता रमेश कुमार झा को सिविल सर्जन डाॅ. अमर नाथ झा ने निलंबित कर दिया है. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लौकही निर्धारित किया गया है. निलंबन अवधि में श्री झा को जीवन निर्वाह भत्ता का भुगतान उपस्थिति विवरणी के […]
विज्ञापन
मधुबनी : लखनौर प्रखंड के दीप स्वास्थ्य उपकेंद्र में पदस्थापित बुनियादी स्वास्थ्य कार्यकर्ता रमेश कुमार झा को सिविल सर्जन डाॅ. अमर नाथ झा ने निलंबित कर दिया है. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लौकही निर्धारित किया गया है. निलंबन अवधि में श्री झा को जीवन निर्वाह भत्ता का भुगतान उपस्थिति विवरणी के आधार पर किया जायेगा.
क्या है मामला : जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के आदेशानुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी लखनौर द्वारा स्वास्थ्य उपकेंद्र दीप के औचक निरीक्षण के क्रम में स्वास्थ्य उपकेंद्र दीप बंद पाया गया था. और बुनियादी स्वास्थ्य कार्यकर्ता अनुपस्थित थे. जिस कारण सीएस द्वारा बिहार सरकारी सेवक नियमावली 2005 के आलोक में निलंबित किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










