दरभंगा के एटीसी इंजीनियर हत्याकांड मेंं चार धराये

Published at :19 Sep 2017 5:33 AM (IST)
विज्ञापन
दरभंगा के एटीसी इंजीनियर हत्याकांड मेंं चार धराये

मधुबनी : दरभंगा मेंं एटीसी कंपनी मेंं इंजीनियर के पद पर कार्यरत रविश रंजन हत्या मामले मेंं मधुबनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार लोगों की गिरफ्तारी कर मामले का उद्भेदन करने का दावा किया है. इस मामले में पुलिस ने कंपनी के तकनीशियन सहित कंपनी मेंं कार्यरत तीन अन्य लोगों को विभिन्न जगहों […]

विज्ञापन

मधुबनी : दरभंगा मेंं एटीसी कंपनी मेंं इंजीनियर के पद पर कार्यरत रविश रंजन हत्या मामले मेंं मधुबनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार लोगों की गिरफ्तारी कर मामले का उद्भेदन करने का दावा किया है. इस मामले में पुलिस ने कंपनी के तकनीशियन सहित कंपनी मेंं कार्यरत तीन अन्य लोगों को विभिन्न जगहों से गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार पूछताछ मेंं चारों ने इंजीनियर हत्याकांड में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया है.

कंपनी से की थी कर्मी की शिकायत : पुलिस अधीक्षक दीपक वरनवाल ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय मेंं प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 14 अगस्त की सुबह सकरी थाना क्षेत्र के पूरब एनएच 57 पर एक अज्ञात युवक की लाश मिली थी. घटना स्थल से करीब आधा किलो मीटर पूरब एक पैशन प्रो. मोटर साइकिल भी लावारिश अवस्था मेंं बरामद किया गया था. बरामद मोटर साइकिल के डिक्की से बरामद कागजात मेंं रविश रंजन पिता अजय कुमार झा साकिन किउल थाना बरौनी जिला बेगूसराय पाया गया. पुलिस के अनुसंधान मेंं मृतक की पहचान दरभंगा के एटीसी कंपनी के इंजीनियर रविश रंजन के रूप मेंं की गयी.
एसपी ने बताया है कि अनुसंधान मेंं यह पाया गया कि मृतक द्वारा अपने ही कंपनी मेंं कार्यरत कुछ लोगों की शिकायत कंपनी के बड़े अधिकारियों से किया था. पुलिस ने बताया है कि कंपनी के ही कुछ अधिकारी व गार्ड मिलकर एटीएम टावरों से बड़े पैमाने पर डीजल की चोरी करता था, जिसकी शिकायत रविश ने अपने कंपनी के वरीय अधिकारियों को दिया था. एसपी ने बताया कंपनी के लोगों की शिकायत से एटीएस कंपनी के ही कुछ सहकर्मी रविश रंजन से खफा थे. इन्हीं लोगों ने मिलकर उनकी हत्या की.
वैज्ञानिक तरीके से हुई जांच
वैज्ञानिक अनुसंधान एवं पूछताछ मेंं पुलिस ने सबसे पहले बहादुरपुर थाना जिला दरभंगा के डरहार गांव निवासी संजीव कुमार सिंह को गिरफ्तार किया. बताया जा रहा है कि संजीव कुमार एटीसी कंपनी मेंं तकनिशियन के पद पर काम करता था. वहीं वैशाली जिला के सराय थाना कें अंजनी गांव के मृत्युजंय कुमार को गिरफ्तार किया. पूछताछ मेंं इन दोनों हत्या का अपराध स्वीकार करते हुए अनील झा साकिन दरगाहपुर थाना पतौर दरभंगा एवं पंकज कुमार साकिन अंजनी थाना सराय वैशाली को भी हत्या मेंं शामिल रहने की बात स्वीकार किया. पुलिस ने चारों अपराधी को गिरफ्तार कर मामले का उदभेदन किया है.
ईमानदारी में रविश की गयी जान, कर्मियों की डीजल चोरी की बात से अधिकारियों को कराया था अवगत
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन