चौकीदार के बैग से 12 हजार उड़ाया, गिरफ्तार

मधुबनी : नगर थाना क्षेत्र के खादी भंडार रोड चौकीदार रामप्रीत यादव के बैग से 12 हजार रुपये काटकर निकाल लेने का मामला सामने आया है. इस मामले में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी भी हुई है. शनिवार को रामप्रीत यादव एसबीआई मुख्य शाखा से 12 हजार रुपये निकाला. उसे एक झोला में रखकर कंधे पर […]
मधुबनी : नगर थाना क्षेत्र के खादी भंडार रोड चौकीदार रामप्रीत यादव के बैग से 12 हजार रुपये काटकर निकाल लेने का मामला सामने आया है. इस मामले में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी भी हुई है.
शनिवार को रामप्रीत यादव एसबीआई मुख्य शाखा से 12 हजार रुपये निकाला. उसे एक झोला में रखकर कंधे पर लटकाकर अपने पैतृक गांव बिस्फी थाना के सिघासो जाने के लिए एक ऑटो में बैठा. आटो में उनके बगल में बैठे एक अपराधी ने बैग काटकर 12 हजार रुपये निकाल कर अपने दूसरे साथी को दे दिया और दोनों अपराधी टेंपों से उतर कर जाने लगे.
चौकीदार रामप्रीत यादव को तुरंत पता चल गया कि उनके झोले से रुपये काट लिया गया है. उन्होंने खदेड़कर एक अपराधी को पकड़ लिया. गिरफ्तार अपराधी ने अपना नाम सुनील मिश्रा मोतिहारी का निवासी बताया. उसने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि रुपया उसका दूसरा साथी लेकर भाग गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










