जिला टॉस्क फोर्स की बैठक में डीएम ने दिये कई निर्देश

Published at :16 Sep 2017 5:31 AM (IST)
विज्ञापन
जिला टॉस्क फोर्स की बैठक में डीएम ने दिये कई निर्देश

मधुबनी : जिला पदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में जिला टॉस्क फोर्स की बैठक समाहरणालय के सभा कक्ष में हुई. बैठक में पल्स पोलियो चक्र, मिशन इंद्रधनुष और कालाजार से संबंधित मामलों की समीक्षा की गयी. जिला पदाधिकारी द्वारा बाल विकास परियोजना पदाधिकारी और प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी को आपसी समन्वय स्थापित कर टीकाकरण कार्य […]

विज्ञापन

मधुबनी : जिला पदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में जिला टॉस्क फोर्स की बैठक समाहरणालय के सभा कक्ष में हुई. बैठक में पल्स पोलियो चक्र, मिशन इंद्रधनुष और कालाजार से संबंधित मामलों की समीक्षा की गयी. जिला पदाधिकारी द्वारा बाल विकास परियोजना पदाधिकारी और प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी को आपसी समन्वय स्थापित कर टीकाकरण कार्य को सफलता पूर्वक करने का निर्देश दिया. आंगनबाड़ी सेविका नेहरू युवा केंद्र के सदस्यों तथा एनसीसी के सदस्यों का भी सहयोग सर्वे कार्य में लेने का निर्देश दिया.

अस्पतालों में हो रही घटना को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने कहा कि चिकित्सक छोटे-मोटे मामले में भी टाल मटोल कर मरीज को रेफर कर देते है. जिसे परिजनों के असंतोष का माहौल कायम होता है. लिहाजा उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश देते हुए कहा कि छोटे मोटे मामलों को रेफर नहीं करते हुए मरीज को तत्काल चिकित्सा सुविधा मुहैया कराये. उन्होंने सिविल सर्जन को भी अस्पतालों के सीसीटीवी के लिए टेंडर की प्रक्रिया को शीघ्र करने का निर्देश दिया. बैठक में सिविल सर्जन डा. अमरनाथ झा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, डीपीएम दया निधि, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन