हत्या के आरोपित के घर कुर्की-जब्ती

Published at :16 Sep 2017 5:29 AM (IST)
विज्ञापन
हत्या के आरोपित के घर कुर्की-जब्ती

कार्रवाई. दिसंबर में हुई थी कुणाल की हत्या खजौली : थाना क्षेत्र के भकुआ नट टोली में कुणाल सिंह हत्या मामले के आरोपित मो.जफर के घर को न्यायालय के आदेश पर गुरुवार को खजौली थानाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में कुर्की जब्ती किया गया. कुर्की -जब्ती के दौरान थानाध्यक्ष ने अपराधी के घर से पलंग, […]

विज्ञापन

कार्रवाई. दिसंबर में हुई थी कुणाल की हत्या

खजौली : थाना क्षेत्र के भकुआ नट टोली में कुणाल सिंह हत्या मामले के आरोपित मो.जफर के घर को न्यायालय के आदेश पर गुरुवार को खजौली थानाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में कुर्की जब्ती किया गया. कुर्की -जब्ती के दौरान थानाध्यक्ष ने अपराधी के घर से पलंग, चौकी, टेबुल, ट्रक सहित अन्य घरेलू 30 समान को जब्त कर थाना पर लाया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि दिसम्बर 2016 में मो. जफर एव उनके दो पुत्र पर जयनगर थाना क्षेत्र के सेलरा गांव निवासी कुणाल कुमार सिंह को रुपया के लेनदेन को लेकर गोली मारकर हत्या कर देने का मामला दर्ज है.
उन्होंने कहा कि मो.जफर एवं उनके दोनों पुत्र द्वारा थाना क्षेत्र में कई जगह अपराधी घटना को अंजाम देने के साथ मोबाइल फोन पर कई लोगों से रंगदारी की मांग किया करते थे. मो.जफर व उनके पुत्र पड़ोसी देश नेपाल में छिपे हुए हैं. मो.जफर व उनके पुत्र पूर्व में भी गोली एवं रिवाल्वर के साथ पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था. यह सभी अपराधी पुलिस के डर से नेपाल में छिपे हुये हैं और वहीं से अपना गैंग चला रहा है. इन अपराधियों को पकड़ने के लिये बिहार सरकार ने नेपाल सरकार से संम्पर्क साधा है. बिहार पुलिस एवं नेपाल पुलिस के सहयोग से शीघ्र इन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस अभियान में एएसआई हरेन्द्र राय सहित पुलिस बल मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन