स्काउट गाइड प्रशिक्षण से छात्रों को मिलती अनुशासन की शिक्षा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Sep 2017 5:29 AM (IST)
विज्ञापन

लदनियां/खाजेडीह : बेलाही पंचायत के महंथ श्री राम नारायण गिरी जनता प्लस टू उच्च विद्यालय गाढ़ा के प्रांगण में 5 दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित की गई. अध्यक्षता स्थानीय मुखिया संजू देवी ने की. संचालन भारत स्काउट गाइड के जिला संगठन आयुक्त केशव प्रसाद सिंह ने की. कार्यक्रम की शुरुआत […]
विज्ञापन
लदनियां/खाजेडीह : बेलाही पंचायत के महंथ श्री राम नारायण गिरी जनता प्लस टू उच्च विद्यालय गाढ़ा के प्रांगण में 5 दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित की गई. अध्यक्षता स्थानीय मुखिया संजू देवी ने की.
संचालन भारत स्काउट गाइड के जिला संगठन आयुक्त केशव प्रसाद सिंह ने की. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद अनुमंडल पदाधिकारी जयनगर राघवेंद्र सिंह, प्रमुख प्रमिला देवी, जिला पार्षद रामशीष पासवान, बीडीओ लदनियां नवल किशोर ठाकुर, पिपराही मुखिया दिलीप कुमार यादव एवं समाजसेवी सत्यनारायण साफी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया . मौके पर प्रतिभागी सनपतहा ,पिपराही, गाढ़ा, खाजेडीह, ललमानिया एवं लौकहा के बच्चों को संबोधित करते हुए एसडीओ ने कहा कि इस कार्यक्रम ने मुझे बचपन की याद दिला दी. बचपन में मैं भी स्काउट गाइड प्रशिक्षण में भाग लिया करता था.
उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड बच्चों में अनुशासन, चरित्र निर्माण एवं राष्ट्र निर्माण की शिक्षा देती है. अनुशासित बच्चे राष्ट्र निर्माण के मुख्य स्तम्भ है. कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी जयनगर राघवेंद्र सिंह ,प्रमुख प्रमिला देवी, बी डी ओ लदनियां, जिला पार्षद, मुखिया पाग दुपट्टा और माला से सम्मानित किया गया. मौके पर संस्कृत बोर्ड के पूर्व चेयरमैन जय नारायण यादव, पथराही मुखिया बेचू नारायण सहनी,राजद जिला अध्यक्ष अति पिछड़ा प्रकोष्ठ विजय कुमार राय, प्रभारी प्रधानाध्यापक रामनाथ यादव,चंद्रभूषण राय समेत कई लोग मौजूद थे .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










