31 अक्तूबर तक लायें एक करोड़ का प्रीमियम, तो मिलेगा उपहार

मधुबनी : भारतीय जीवन बीमा निगम मुजफ्फरपुर मंडल के मंडल पदाधिकारी परमेंद्र हरी ने एक होटल के सभागार में सुपर-30 अभिकर्ता के साथ सेमिनार किया. उक्त सेमिनार में दरभंगा, लहेरियासराय, झंझारपुर व मधुबनी शाखा के 30 महत्वाकांक्षी अभिकर्ता शामिल हुए. इस दौरान मार्केटिंग मैनेजर एके ठाकुर ने कहा कि जो 31 अक्तूबर तक एक करोड़ […]
मधुबनी : भारतीय जीवन बीमा निगम मुजफ्फरपुर मंडल के मंडल पदाधिकारी परमेंद्र हरी ने एक होटल के सभागार में सुपर-30 अभिकर्ता के साथ सेमिनार किया. उक्त सेमिनार में दरभंगा, लहेरियासराय, झंझारपुर व मधुबनी शाखा के 30 महत्वाकांक्षी अभिकर्ता शामिल हुए. इस दौरान मार्केटिंग मैनेजर एके ठाकुर ने कहा कि जो 31 अक्तूबर तक एक करोड़ रुपये प्रथम प्रीमियम लायेगा उसी को सुपर 30 की श्रेणी में रखा जायेगा. कहा कि जीवन बीमा लगातार लाभपरक योजना लाकर अपने उपभोक्ता को देती है,
ताकि आर्थिक लाभ के साथ जीवन सुरक्षा का भी गारंटी हो. इस अवसर पर मंडल प्रबंधक परमेंद्र हरी ने कहा कि सभी शाखा के वैसे 30 ऊर्जावान अभिकर्ता को इस टीम में चुना गया है, जो 31 अक्तूबर तक एक करोड़ प्रथम प्रीमियम लायेगा उस अभिकर्ता को एक नवंबर को मंडल प्रबंधक द्वारा सम्मानित भी किया जायेगा. श्री हरी ने अभिकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लक्ष्य चाहे जितना भी कठिन हो अगर हमारे ऊर्जावान अभिकर्ता ठान लेगा, तो लक्ष्य प्राप्ति करना कोई कठिन नहीं है.
इस अवसर पर मैनेजर सेल्स एनडी मल्लिक ने कहा कि जीवन बीमा कंपनी नया प्लान लाया है. श्री मल्लिक ने कहा कि जीवन उत्कर्ष, जीवन उमंग व जीवन लक्ष्य पॉलिसी ऐसा पॉलिसी है, जिसमें बीमा धारक को सिर्फ एक बार प्रीमियम देना पड़ता है. प्रीमियम के दस गुना बीमा धारक को दुर्घटना हित लाभ के साथ महज 12 साल में जमा राशि के दोगुना भुगतान भी किया जायेगा. सेमिनार में चीफ मैनेजर वीरेंद्र सिंह ने कहा कि अभिकर्ता कंपनी का सबसे प्रबल अंग है. उन्होंने सभी अभिकर्ता को सुपर 30 में सफल होकर मुजफ्फरपुर मंडल को भारत में प्रथम स्थान दिलाने में सहयोग करने का आह्वान किया. सेमिनार में सेटेलाइट शाखा के शाखा प्रबंधक गोपालजी झा, एवीएम प्रभाकर मिश्र, सीए रसीद, नरेश सिंह मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










