दोषियों को जरूर मिलेगी सजा : एएसपी

सकरी/पंडौल : प्रद्युम्न हत्याकांड की सीबीआई से जांच कराने की मांग जोर पकड़ने लगी है़ प्रतिदिन सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा आक्रोश मार्च व कैंडल मार्च निकाले जा रहे हैं. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में प्रद्युम्न की नृशंस हत्या को लेकर लोगों के मन में रेयान इंटरनेशनल स्कूल प्रबंधन के प्रति जनाक्रोश व्याप्त है़ जुलुसों […]
सकरी/पंडौल : प्रद्युम्न हत्याकांड की सीबीआई से जांच कराने की मांग जोर पकड़ने लगी है़ प्रतिदिन सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा आक्रोश मार्च व कैंडल मार्च निकाले जा रहे हैं. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में प्रद्युम्न की नृशंस हत्या को लेकर लोगों के मन में रेयान इंटरनेशनल स्कूल प्रबंधन के प्रति जनाक्रोश व्याप्त है़ जुलुसों के माध्यम से लोग अपना आक्रोश भी प्रकट कर रहे हैं. ऐसे में प्रद्युम्न के पैतृक गांव बड़ागांव में जो मातमी सन्नाटा छाया हुआ है.
वह बहुत ही मर्मस्पर्शी है़ दहिवत माधोपुर पूर्वी पंचायत स्थित बड़ागांव के इस छोर से उस छोर तक मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है़ हर जुबां पर उसी मासूम के चर्चे हैं. लोग इस बात से भी हतप्रभ हैं कि आखिर सरकार को इस घटना की जांच सीबीआई से कराने में क्या परेशानी है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










