3504 बोतल शराब के साथ पांच धराये

पंडौल : सोमवार की सुबह सकरी थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में 99 कार्टन शराब सहित तीन गाड़ी व पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. सकरी थाना के द्वारा पिछले एक महीने यह दूसरी सबसे बड़ी शराब के खेप पकड़ने में सफलता मिली है. सोमवार को सकरी थाना पर आयोजित प्रेस वार्ता […]
पंडौल : सोमवार की सुबह सकरी थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में 99 कार्टन शराब सहित तीन गाड़ी व पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. सकरी थाना के द्वारा पिछले एक महीने यह दूसरी सबसे बड़ी शराब के खेप पकड़ने में सफलता मिली है. सोमवार को सकरी थाना पर आयोजित प्रेस वार्ता संबोधित करते हुए एएसपी ए. के. पांडेय ने कहा की सोमवार की सुबह पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि शराब की एक बहुत बड़ी खेप दरभंगा से झंझारपुर की ओर जा रही है. सूचना मिलते ही सकरी थानाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई. जिसमें पंडौल थानाध्यक्ष अनिल कुमार व नगर थानाध्यक्ष अरुण राय भी शामिल किया गया.
एनएच 57 पर कनकपुर पंचवटी के समीप पिकअप बीआर 27 जी 2503 पर नारियलों के साथ अंग्रेजी शराब की 90 कार्टन लदी गाड़ी जब्त की गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










