चकमा देकर एटीएम से रुपया निकालने वाले तीन गिरफ्तार

Published at :09 Sep 2017 6:38 AM (IST)
विज्ञापन
चकमा देकर एटीएम से रुपया निकालने वाले तीन गिरफ्तार

मधुबनी : साइबर क्राइम की घटना को अंजाम देने आये एक बड़े अंतरजिला गिरोह के तीन सदस्यों को नगर थाना की पुलिस टीम ने धर दबोचा. स्टेशन के सामने अवस्थित एसबीआई के एटीएम के पास ग्राहकों की भीड़ लगी हुई थी. इसी बीच नगर थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय के नेतृत्व में एसआई अजीत कुमार त्रिवेदी, […]

विज्ञापन

मधुबनी : साइबर क्राइम की घटना को अंजाम देने आये एक बड़े अंतरजिला गिरोह के तीन सदस्यों को नगर थाना की पुलिस टीम ने धर दबोचा. स्टेशन के सामने अवस्थित एसबीआई के एटीएम के पास ग्राहकों की भीड़ लगी हुई थी. इसी बीच नगर थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय के नेतृत्व में एसआई अजीत कुमार त्रिवेदी, एसआई राम कैलाश सहनी एवं पैंथर मोबाइल के राजीव कुमार, संजीव कुमार एवं नंदू सिंह सहित पुलिस के जवानों ने एटीएम की घेराबंदी कर मुजफ्फरपुर के मीनापुर थाना के तीन साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी की . ये अपराधी अंतरजिला गिरोह के सदस्य है. इनपर समस्तीपुर रेल थाना, मोतिहारी,शिवहर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा सहित कई जिलों में मामला दर्ज है.

जेल में कोमल से मिलने आये थे अपराधी
मंडल कारा रामपट्टी जेल में बंद कोमल कुमार से मिलने 8-10 की संख्या में साइबर अपराधी मुजफ्फरपुर से आए थे. इसकी जानकारी देते नगर थाना पर थानाध्यक्ष श्री राय ने कहा कि पिछले 23 अगस्त को स्टेशन रोड के एटीएम के पास से 60 हजार रुपये के साथ पकड़ाये कोमल कुमार से रामपट्टी कारा में मिलने अपराधी गिरोह मधुबनी आया था. जिले में कोमल से मिलकर सारे अपराधी स्टेशन रोड एवं शहर के अन्य एटीएम पर साइबर क्राइम की घटना को अंजाम देने के लिए बंट गए. पुलिस को गुप्त सूचना मिली की साइबर क्राइम को अंजाम देने के लिए एक संगठित गिरोह बगैर नंबर के टाटा इंडिका गाड़ी से शहर में प्रवेश किया है.
पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गयी. पुलिस एसबीआई एटीएम की घेराबंदी कर तीन अपराधियों को पकड़ा. गिरफ्तार अपराधियों में पंकज कुमार ग्राम मढ़िया थाना पानापुर जिला मुजफ्फरपुर, रमेश कुमार ग्राम रैपुरा थाना पानापुर एवं विपिन कुमार ग्राम गौरसार, थाना पानापुर जिला मुजफ्फरपुर है. इनके पास से चार एटीएम कार्ड एवं तीन मोबाइल बरामद किये गये हैं. साथ ही दो फेवीक्विक बरामद हुआ है.
गिरोह में तीन सौ अपराधी शािमल
नगर थानाध्यक्ष श्री राय ने बताया कि इन अपराधियों का संगठित गिरोह है. इस गिरोह में 300 अपराधी शामिल है. श्री राय ने बताया कि मुजफ्फरपुर के पानापुर थाना के थानाध्यक्ष ने मोबाइल पर बताया है कि लगभग 300 लोगों का इनका गिरोह है जो संगठित रूप से इस तरह के अपराध में लगे है. मधुबनी से फरार अभियुक्तों में अविनाश कुमार राय, उर्फ अविनाश यादव, धर्मनाथ सहनी मीनापुर, जितेंद्र कुमार कुशवाहा मीनापुर, उदय कुमार मीनापुर, प्रभाकर कुमार ग्राम रैपुरा थाना पानापुर सहित आठ दस अज्ञात अपराधी शामिल है.
ऐसे निकालते हैं रुपये
नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराधियों का रुपये निकालने का तरीका बहुत ही शातिराना है. एटीएम के लाइन में लगकर व खड़ा हो जाते थे. किसी आदमी को एटीएम कार्ड से पैसा नहीं निकलने पर वह मदद के बहाने दो बार उसको दिखाने के लिए मदद करता था एवं एटीएम काम नहीं करने का बहाना बनाकर चालाकि से कैंसिल बटन को होल्ड कर देता था. एटीएम के खाली होने जाने पर वह अपने तकनीक के अनुसार रुपये निकाल लेता था. इसमें वह बड़ी ही चालाकि से फेवीक्विक का इस्तेमाल करता था. गिरफ्तार साइबर अपराधियों पर नगर थाना में तीन एवं रहिका थाना में एक मामले अभी प्रकाश में आया है. शेष अन्य मामलों की तलाश की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन