काम पर लौटे ऑपरेटर, अनशन खत्म
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Sep 2017 6:37 AM (IST)
विज्ञापन

मधुबनी : हाइवोल्टेज ड्रामा के बाद आखिरकार एजेंसी व डाटा ऑपरेटरों के बीच सफल वार्ता के बाद ऑपरेटर हड़ताल समाप्त कर शुक्रवार को अपने काम पर लौट आये. इससे पूर्व सीएस डा. अमरनाथ झा ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया. इस हड़ताल के समाप्त हो जाने के बाद अब कंप्यूटर से ही काम निष्पादित किया […]
विज्ञापन
मधुबनी : हाइवोल्टेज ड्रामा के बाद आखिरकार एजेंसी व डाटा ऑपरेटरों के बीच सफल वार्ता के बाद ऑपरेटर हड़ताल समाप्त कर शुक्रवार को अपने काम पर लौट आये. इससे पूर्व सीएस डा. अमरनाथ झा ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया. इस हड़ताल के समाप्त हो जाने के बाद अब कंप्यूटर से ही काम निष्पादित किया जायेगा.
सीएस के नेतृत्व में हुई वार्ता. सिविल सर्जन डा. अमरनाथ झा के नेतृत्व में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रभा सॉफ्टवेयर के राजकमल सिंहा, पूर्व जिला पार्षद गीता देवी, डीपीएम दयानिधि, जिला लेखा प्रबंधक शिव कुमार व डाटा ऑपरेटर अविनाश कुमार, मोहन कुमार, नीरज सिंह व अमित कुमार वार्ता में शामिल हुए.
सौहार्दपूर्ण वातावरण में वार्ता हुई जिसे दोनों पक्षों ने माना और सिविल सर्जन द्वारा अनशन समाप्त करने व काम पर लौटने का ऐलान किया गया.
इस हड़ताल को समाप्त करने में पूर्व पार्षद गीता देवी ने अहम भूमिका निभायी है. उन्होंने सभी डाटा ऑपरेटर से अपील करते हुए कहा कि उनका मांग निश्चय ही जायज है. इसे पूरा करने के लिये हर कोई उनके साथ है. पर हड़ताल का माध्यम सही नहीं है. उन्होंने सभी डाटा ऑपरेटरों के कार्य की सराहना की.
डाटा ऑपरेटरों की हुई जांच
6 सितंबर से आमरण अनशन पर बैठे डाटा ऑपरेटर नीरज सिंह व एक अन्य ऑपरेटर की स्थिति शुक्रवार को बिगड़ने लगा. इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डा. शैलेंद्र कुमार झा द्वारा दोनों ऑपरेटर की जांच की गयी. जिसके बाद सीएस के पहल पर एजेंसी ऑपरेटरों से वार्ता किया गया और वार्ता सफल हुआ. जिसके बाद सभी ऑपरेटरों अपने-अपने काम पर वापस लौट गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










