शौच को निकली किशोरी की सर्पदंश से हुई मौत

Published at :08 Sep 2017 4:24 AM (IST)
विज्ञापन
शौच को निकली किशोरी की सर्पदंश से हुई मौत

सदर : कबराघाट मिश्रीगंज मुहल्ला में गुरुवार की सुबह सांप काटने से एक किशोरी की मौत हो गयी. मृतका लालबाबु यादव की 11 वर्षीया पुत्री चांदनी कुमारी बतायी गयी है. चांदनी सुबह करीब 10 बजे बागमती नदी के बांध के बगल में अवस्थित अपने घर से नदी किनारे शौच के लिये निकली थी. इसी क्रम […]

विज्ञापन

सदर : कबराघाट मिश्रीगंज मुहल्ला में गुरुवार की सुबह सांप काटने से एक किशोरी की मौत हो गयी. मृतका लालबाबु यादव की 11 वर्षीया पुत्री चांदनी कुमारी बतायी गयी है. चांदनी सुबह करीब 10 बजे बागमती नदी के बांध के बगल में अवस्थित अपने घर से नदी किनारे शौच के लिये निकली थी. इसी क्रम में सांप ने उसे डस लिया. घर वाले उसे इलाज के लिये डीएमसीएच ले गये, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बच्ची के शव को परिजनों की मनाही करने पर अंत्यपरीक्षण नहीं कराया जा सका.

सामाजिक स्तर पर पंचनामा बनाकर किशोरी के शव का दाह संस्कार कर दिया गया. इधर, महापौर सह वार्ड पार्षद बैजयंती खेड़िया ने कबीर अंत्येष्ठी योजना से तीन हजार रुपये नकद परिजनों को उपलब्ध कराया है. पुत्री की मौत पर मां-पिता का रो- रोकर बुरा हाल है. माता संजू देवी की आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहा. बेटी की याद कर वह रो रही थी. पिता लालबाबू की चित्कार से लोगों की आंखे नम हो रही थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन