12 को होगी शराब के धंधे में धराये वाहनों की नीलामी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Sep 2017 4:23 AM (IST)
विज्ञापन

मधुबनी : राज्य में पूर्ण शराब बंदी लागू होने के बाद पुलिस एवं उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब के कारोबार में लगे वाहनों की जब्ती के नीलामी के लिए तिथि निर्धारित कर दी गयी है. समाहर्ता मधुबनी के न्यायालय द्वारा पारित आदेश के आलोक में राज्य सात वाहनों की बिक्री आम नीलामी के माध्यम से […]
विज्ञापन
मधुबनी : राज्य में पूर्ण शराब बंदी लागू होने के बाद पुलिस एवं उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब के कारोबार में लगे वाहनों की जब्ती के नीलामी के लिए तिथि निर्धारित कर दी गयी है. समाहर्ता मधुबनी के न्यायालय द्वारा पारित आदेश के आलोक में राज्य सात वाहनों की बिक्री आम नीलामी के माध्यम से 12 सितंबर को वाट्सन उच्च विद्यालय में 11 बजे दिन से होगी. प्रथम चरण की नीलामी में 9 वाहन (दो पहिया) की नीलामी होगी.
नीलामी की शर्तें. निलामी में भाग लेने वाले इच्छुक व्यक्ति को अग्रिम के रूप में संबंधित वाहन के न्यूनतम निर्धारित मूल्य का 10 प्रतिशत नकद अथवा बैंक ड्राफ्ट के रूप में जिला समाहर्ता मधुबनी के नाम से नीलामी से एक घंटा पूर्व जमा करना होगा. नीलामी प्रक्रिया के असफल व्यक्ति को नीलामी के समाप्ति के एक घंटा बाद जमा राशि लौटा दिया जायेगा.
सफल व्यक्ति का अग्रिम के रूप में जमा राशि को नीलामी की तय राशि में समायोजित कर लिया जायेगा. सफल बोली दाता को उच्चतम बोली की राशि का 50 प्रतिशत नीलामी स्थल पर ही नकद अथवा डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से जमा करना होगा तथा शेष राशि के सात दिनों के अंदर जमा करना होगा. सफल बोली दाता द्वारा उच्चतम बोली राशि का 50 प्रतिशत राशि तत्काल जमा नहीं करने पर बोली दाता के द्वारा पूर्व में जमा की गई राशि को जब्त करते हुए पुन: वाहन को नए सिरे से नीलामी की जायेगी. वाहन जिस थाना या स्थान पर जैसी स्थिति में है उसी स्थिति और स्थान से उक्त वाहन को लेना होगा. नीलामी समिति सफल खरीदार के नाम से वाहन के निबंधन कराने से संबंधित नीलामी प्रमाण पत्र निर्गत करेंगी. नीलामी वाहन को अपने नाम से संबंधित कराने की जिम्मेवारी संबंधित क्रेता की होगी. रकम को एमवीआई ने तय किया है.
491 वाहन अब तक जब्त
5 अप्रैल 2016 से अब तक उत्पाद विभाग व पुलिस ने 491 वाहनों को जब्त किया है. इन वाहनों से अवैध शराब के कारोबारी शराब लाने ले जाने के कार्य करते थे. इन वाहनों में 151 वाहन उत्पाद विभाग ने एवं 340 वाहन पुलिस विभाग के विभिन्न थानों में जब्त किया गया है. पुलिस विभाग में जब्त वाहनों में 3 बस, एक ट्रक, एक ट्रैक्टर, 22 चारपहिया वाहन, 8 टेंपों, 252 मोटर साइकिल, एक ट्राई साइकिल एवं 52 साइकिल शामिल है. वहीं उत्पाद विभाग द्वारा जब्त वाहनों में 8 चार पहिया वाहन, 3 टेंपों, 121 मोटर साइकिल एवं 19 साइकिल शामिल है. उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने कहा कि प्रथम चरण में नौ वाहन की नीलामी हो रही है.
इन गाड़ियों की नीलामी
हीरो गइनेटर बाइक 45000
पल्सर मोटर साइकिल 45000
ट्रेक्टर एवं टेलर 3,50,000
सीडी डिलक्स 10000
CBZ बाइक 20000
TVS अपाची 55000
हीरो मोटर साइकिल 30000
पैशन प्रो. 30000
होंडा साइन 38000
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










