439 बोतल नेपाली शराब के साथ एक धराया

Published at :06 Sep 2017 4:54 AM (IST)
विज्ञापन
439 बोतल नेपाली शराब के साथ एक धराया

लौकही : लौकही पुलिस ने 439 बोतल नेपाली शराब के साथ महदेवा गांव के रणधीर राय को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इस संदर्भ में प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. फुलपरास के डीएसपी उमेश्वर चौधरी ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना पर हुई. पुलिस को सूचना मिली थी […]

विज्ञापन

लौकही : लौकही पुलिस ने 439 बोतल नेपाली शराब के साथ महदेवा गांव के रणधीर राय को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इस संदर्भ में प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. फुलपरास के डीएसपी उमेश्वर चौधरी ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना पर हुई. पुलिस को सूचना मिली थी की नेपाल से शराब लाकर भारतीय भाग में जमा कर इसकी बिक्री की जा रही है.

पुलिस ने इसी सूचना पर शराब और इस धंधा से जुड़े तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. डीएसपी ने कहा कि इस धंधे पर अंकुश के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि जब तक इस पर अंकुश नहीं लगेगा अभियान जारी रहेगा. मौके पर लौकही थानाध्यक्ष रामचंद्र चौपाल भी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन