316 बाेतल शराब जब्त, दो गिरफ्तार

Published at :05 Sep 2017 5:53 AM (IST)
विज्ञापन
316 बाेतल शराब जब्त, दो गिरफ्तार

सफलता. एसएसबी जवानों ने की कार्रवाई हरलाखी : प्रखंड की भारत- नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 48 वीं वाहिनी गंगौर कैंप अंतर्गत अखरहरघाट बीओपी के जवानों ने 240 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान साहरघाट थाना क्षेत्र के मिनती बेंगरा गांव निवासी आशु यादव के […]

विज्ञापन

सफलता. एसएसबी जवानों ने की कार्रवाई

हरलाखी : प्रखंड की भारत- नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 48 वीं वाहिनी गंगौर कैंप अंतर्गत अखरहरघाट बीओपी के जवानों ने 240 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान साहरघाट थाना क्षेत्र के मिनती बेंगरा गांव निवासी आशु यादव के रूप में की गयी है.
मिली जानकारी के अनुसार तस्कर नेपाल से शराब लेकर बॉर्डर पीलर संख्या 291/14 के रास्ते भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहा था. जहां तैनात नाका कमांडर एएसआई नेत्रपाल सिंह के नेतृत्व में जवानों ने तस्कर को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. जानकारी देते हुये गंगौर कंपनी इंचार्ज इंस्पेक्टर रोमेश चंद्र मल्होत्रा ने बताया की जब्त शराब व तस्कर को साहरघाट थाना पुलिस के हवाले कर दी गई है.
732 लीटर शराब का किया गया नष्ट.
हरलाखी. हरलाखी थाना परिसर मे जिला दंडाधिकारी के आदेश पर 18 अलग- अलग प्राथमिकी के तहत जब्त करीब 732 लीटर शराब को जेसीबी से विनिष्टीकरण किया गया. इस दौरान दंडाधिकारी के रूप मे प्रतिनियुक्त हरलाखी के अंचलाधिकारी शशिभूषण प्रसाद सिंह उत्पाद विभाग के एएसआई प्रमोद मंडल के नेतृत्व मे हरलाखी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने 50 लीटर अंग्रेजी एवं 681 लीटर देसी शराब का विनिष्टीकरण किया.
सीओ श्री सिंह ने बताया की क्षेत्र मे शराब के कारोबार को पूर्ण रूप से बंद करने को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय रूप से काम कर रही है. किसी भी सूरत मे शराब तस्करी करने बाले को वख्शा नहीं जायेगा. मौके पर एसआइ सिताराम साह, बी के सिंह, एएसआई नवल किशोर ठाकुर, चौकीदार श्याम पासवान, देवनारायण मंडल, भरत पासवान, सुरेश राम, विक्रम यादव, रंजन पासवान, निरुल सहित सभी पदाधिकारी मौजूद थे.
आठ बोतल शराब के साथ गिरफ्तार. जयनगर. जयनगर थाना पुलिस ने जयनगर वाटरवेज चौक के पास से एक पियक्कड़ को 300 मिली की आठ बोतल नेपाली देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार शराबी कलुआही थाना क्षेत्र के कालिकापुर गांव का निवासी विलक्षण मंडल बताया जाता है. जयनगर थानाध्यक्ष उमाशंकर राय ने बताया कि गिरफ्तार शराबी के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन