शहर की परेशानियों को झेल रहे पंचायत के लोग

Published at :04 Sep 2017 10:43 AM (IST)
विज्ञापन
शहर की परेशानियों को झेल रहे पंचायत के लोग

मधुबनी : शहर के लोग जहां पिछले तीन महीनों से जल जमाव की समस्या से परेशान है. वहीं शहर के परेशानी का दंश आस पास पंचायत के लोगों को भी झेलना पड़ रहा है. आलम यह है कि यहां के लोग पिछले दो महीनों से परेशान है. जल जमाव से एक ओर जहां आम जिंदगी […]

विज्ञापन
मधुबनी : शहर के लोग जहां पिछले तीन महीनों से जल जमाव की समस्या से परेशान है. वहीं शहर के परेशानी का दंश आस पास पंचायत के लोगों को भी झेलना पड़ रहा है. आलम यह है कि यहां के लोग पिछले दो महीनों से परेशान है.
जल जमाव से एक ओर जहां आम जिंदगी बेपटरी हो गयी है. वहीं लोग बीमार पड़ने लगे हैं. दरअसल, शहर के वार्ड नंबर 2 एवं तीन के बगल में है रहिका प्रखंड की जगतपुर पंचायत का ठहेसरी टोला. यहां दो साल पहले तक जल निकासी में कोई परेशानी नहीं होती थी. यहां का पानी नहर में निकल जाता था.
पर सड़क बनाते समय पहले से बनी पुलिया को जाम कर दिया गया. जिससे इस मुहल्ले के जल निकासी पूरी तरह बंद हो गया. आलम यह है कि चारों ओर से यह गांव पानी में घिरा टापू बन कर रह गया है.
शहर के विभिन्न वार्ड से पानी लगातार यहां जा रही है. जिससे जल जमाव की समस्या खड़ी हो गयी है. लोग बीमार होने लगे. खासकर बच्चे जल जनित रोग से ग्रस्त हो रहे हैं. यहां रहने वाले करीब दस हजार की आबादी की जिंदगी बेपटरी हो गयी है. एक बच्चा ठीक होता नहीं कि दूसरा बच्चा बीमार पड़ जाता है. लोग बेहाल हो रहे हैं. कमर भर पानी में चापाकल डूबा है. रातों को घर में सांप छत से गिरता है. रातों को लोग घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाते हैं.
घर बेचने का बना रहे मन : ठरहेसरी मुहल्ला में हाल ही में आये बहरबोन बेलाही निवासी श्यामनंद झा जब आये थे तो लगा था कि शहर में घर बना रहे हैं.
कर्ज लेकर इस मुहल्ले में घर बनाया. सोचा था कि बच्चों को शहर के स्कूलों में बेहतर शिक्षा दे सकेंगे. पर अब उन्हें अपना नया घर बेचने की आन पड़ी है. बताते हैं कि जो हाल इस साल बारिश में हुइ है और पानी निकासी का किसी प्रकार का कोई पहल प्रशासन द्वारा नहीं किया जा रहा है. उससे यहां का घर बेचना ही बेहतर है.
एक पुलिया बने तो हो समस्या का निदान : गांव के लोगों ने बताया है कि इस गांव से पहले एक पुलिया के माध्यम से पानी की निकासी हो जाती थी. पर जैसे जैसे बाहरी लोगों का इस मुहल्ले में आना हुआ और कॉलोनी बनती गयी.
पूर्व में बनाये गये पुलिया को लोगों ने सड़क के नीचे ही बंद कर दिया. संतुनगर के समीप सड़क में एक पुलिया बना दिया जाये और पानी की निकासी का इंतजाम बगल में बह रहे नदी में कर दिया जाये तो सारी समस्याओं का निदान हो जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन