डेढ़ लाख नकद समेत छह लाख की चोरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Aug 2017 5:32 AM (IST)
विज्ञापन

घोघरडीहा : थाना क्षेत्र के तिलाठ गांव में मंगलवार की रात एक साथ तीन घरों में भीषण चोरी की घटना को अंजाम देकर डेढ़ लाख नकदी सहित करीब पांच छह लाख की परिसंपत्ति की चोरी कर ली है. चोरों ने गांव वालों की नींद उड़ा दी है. चोरों ने उमेदी झा,नारायण झा एवं बालकृष्ण झा […]
विज्ञापन
घोघरडीहा : थाना क्षेत्र के तिलाठ गांव में मंगलवार की रात एक साथ तीन घरों में भीषण चोरी की घटना को अंजाम देकर डेढ़ लाख नकदी सहित करीब पांच छह लाख की परिसंपत्ति की चोरी कर ली है. चोरों ने गांव वालों की नींद उड़ा दी है.
चोरों ने उमेदी झा,नारायण झा एवं बालकृष्ण झा के घरों में प्रवेश कर सोने का जेवर, कीमती कपड़ा नकदी सहित लाखों रुपये की परिसम्पति चुराकर ले गये. गृहस्वामी ने बताया कि सभी रात को गहरी नींद में सो रहे थे. रात के करीब 12 बजे के बाद चोरों ने घर में कुंडी लगाकर बाहर से दरवाजा बंद कर दिया और आराम से कीमती गहने, कपड़ा सहित डेढ़ लाख नकदी पर हाथ साफ कर दिया.
घटना की सूचना गृहस्वामी के द्वारा स्थानीय थाना पुलिस को दी गई. पुलिस घटनास्थल पर छानबीन में जुट गए है. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना कांड संख्या 84/17 दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है. इधर राजद नेता जयनंदन यादव ने पुलिस प्रशासन से ग्रामीण क्षेत्र में
भी नियमित तौर पर रात्रि गश्ती करने की मांग की है.
मधेपुर. बाढ़ कम होने के साथ ही बाढ़ प्रभावित गांवों में अब डायरिया का प्रकोप बढ़ने लगा है़ इस डायरिया से भेजा गांव के श्रवण मुखिया की तीन वर्षीय वर्षीय पुत्री रानी कुमारी की मौत मंगलवार की देर रात हो गयी. उनके परिजनों ने उसे इलाज के लिये मधेपुर पीएचसी लाया़
पर रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी़ ज़बकि इसी आंगन के राज कुमार मुखिया के छह वर्षीय पुत्री मनीषा कुमारी का ईलाज मधेपुर अस्पताल में चल रहा है. इसी तरह डायरिया से पीड़ित मोहन मुखिया की पुत्री चार वर्षीय काजल कुमारी को मधेपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया़ जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक चिकित्सा के उपरांत बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया़
क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित अन्य गांवों में भी डायरिया फैलने की सूचना है़ इधर मधेपुर पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. दिनेश चौधरी ने बताया जलजनित रोग की रोकथाम के लिए लिए कुल 13 मेडिकल टीम गठित की गयी है़ जिसमें 6 मेडिकल टीम को चलंत टीम बनाया गया है़ उन्होंने क्षेत्र के लोगों से पानी को उबालकर पीने, छोटी मछलियां नहीं खाने की सलाह दी है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










