परिवहन विभाग ने उपलब्ध कराया वाहन

Published at :30 Aug 2017 4:48 AM (IST)
विज्ञापन
परिवहन विभाग ने उपलब्ध कराया वाहन

मधुबनी : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत पैकेट पहुंचाने के लिए परिवहन विभाग ने 14 वाहन उपलब्ध कराये हैं. जिला परिवहन पदाधिकारी सुजीत कुमार ने बताया कि पिकअप, चार सौ सात एवं 6 चक्का ट्रक के माध्यम से राहत वितरण के लिए फूड पैकेट भेजा जायेगा. बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सड़क के जर्जर हालत के […]

विज्ञापन

मधुबनी : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत पैकेट पहुंचाने के लिए परिवहन विभाग ने 14 वाहन उपलब्ध कराये हैं. जिला परिवहन पदाधिकारी सुजीत कुमार ने बताया कि पिकअप, चार सौ सात एवं 6 चक्का ट्रक के माध्यम से राहत वितरण के लिए फूड पैकेट भेजा जायेगा. बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सड़क के जर्जर हालत के कारण बड़े ट्रक में राहत भेजने में परेशानी होगी.

इसलिए छोटे वाहन को इस कार्य में लगाया गया है. राहत पैकेट निर्माण के दौरान एडीएमओ उदय शंकर सिंह, अवर निर्वाचन पदाधिकारी लाल बाबू राय, जीविका के जिला समन्वयक डा. ऋचा गार्गी, एमवीआई सुनील कुमार, एमओ घोघरडीहा सुशील कुमार वर्मा, एमओ खुटौना अमरेंद्र कुमार, अनुमंडल कार्यालय के सहायक शकील अहमद सहित दर्जनों कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन