नाबालिग से चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Updated at :07 Jun 2017 4:52 AM
विज्ञापन
नाबालिग से चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

रहिका : थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बच्ची के साथ उसके चचेरे भाई के द्वारा ही कथित तौर पर दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है. हालांकि पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकेश ठाकुर नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि आरोपित ने […]

विज्ञापन

रहिका : थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बच्ची के साथ उसके चचेरे भाई के द्वारा ही कथित तौर पर दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है. हालांकि पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकेश ठाकुर नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

बताया जा रहा है कि आरोपित ने बच्ची को अपने कोचिंग सेंटर पर पढ़ाने के बहाने ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना बीते रविवार की ही बतायी जा रही है. अपने साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी बच्ची ने अपने परिजनों को दी. जिस पर बच्ची के पिता ने थाना में इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी. सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आयी और सोमवार की रात छापेमारी कर आरोपित को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया.
नाबालिग बच्ची का मेडिकल जांच कराते हुए 164 का बयान भी दर्ज कराया गया है. इस बात की जानकारी थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने दिया.
कोचिंग में पढ़ाने के बहाने दिया घटना
को अंजाम
पुलिस ने छापेमारी कर किया युवक को गिरफ्तार
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन