Madhubani News: गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेकर निकले वृद्ध की अचानक मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News:गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेकर निकले वृद्ध की अचानक मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार

एजेंसी पर सिलेंडर लेकर निकले वृद्ध की अचानक मौत,

Madhubani News: झंझारपुर में एचपी गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने आए वृद्ध जगदीश सदाय की अचानक मौत हो गई. मृतक हृदय रोगी थे और सिलेंडर लेकर निकलते ही गिर पड़े. परिजनों ने स्वाभाविक मौत बताते हुए पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया…

विज्ञापन

Madhubani News: मधुबनी जिले के झंझारपुर स्थित अररिया गांव में एक दुखद घटना सामने आई है.यहाँ एचपी गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने आए एक वृद्ध की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. मृतक की पहचान अररिया सदाय टोल निवासी जगदीश सदाय के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, जगदीश लंबे समय से हृदय रोग से पीड़ितथे. इस घटना के बाद कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी मचगई.

सिलेंडर लेकर निकलते ही हुआ हादसा

मृतक के भाई फगुनीसदाय ने बताया कि जगदीश सदाय मंगलवार को गैस लेने एजेंसी पहुंचे थे. वृद्ध होने के कारण एजेंसी कर्मियों ने प्राथमिकता देते हुए उन्हें सबसे पहले सिलेंडर उपलब्ध करा दिया था. सिलेंडर लेकर जैसे ही वे एजेंसी परिसर से बाहर निकले, अचानक बेहोश होकर गिर पड़े. जब तक लोग उन्हें संभाल पाते, मौके पर ही उनकी मौत हो गई. शुरुआत में धूप के कारण मौत की अफवाह भी फैली, लेकिन परिजनों ने स्पष्ट किया कि वे पहले से दिल की बीमारी से ग्रस्त थे.

पोस्टमार्टम कराने से परिजनों का इनकार

घटना की सूचना मिलते ही अररिया संग्राम थानाध्यक्ष अर्पण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा, लेकिन परिजनों ने इससे स्पष्ट इनकार कर दिया. परिजनों का कहना है कि मौत स्वाभाविक है और वे किसी पर कोई आरोप नहीं लगाना चाहते. इसके बाद पुलिस टीम वापस लौट गई और परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए घर ले गए.

गांव में पसरा मातम

जगदीश सदाय की मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया है. पत्नी अरहुलिया देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक के दो पुत्र अशोक और पवन हैं.बड़े पुत्र अशोक द्वारा अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. गांव के लोग इस अचानक हुई घटना से स्तब्ध हैं और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं.

मधुबनी के झंझारपुर से संजय कर्ण की रिपोर्ट

विज्ञापन
Sumit Kumar

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन