बिजलीपुर में पंखे का स्विच ऑन करते समय करंट लगने से युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

बिजलीपुर गांव में रविवार को एक दुखद घटना में करंट लगने से 42 वर्षीय युवक बुची लाल महतो की मौत हो गई. पंखे का स्विच ऑन करते समय यह हादसा हुआ, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

विज्ञापन

Madhubani News: लखनौर थाना क्षेत्र के बिजलीपुर गांव में रविवार दोपहर करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई. हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई.

पंखे का स्विच ऑन करते समय हुआ हादसा

मृतक की पहचान बिजलीपुर गांव निवासी ऊतिन लाल महतो के 42 वर्षीय पुत्र बुची लाल महतो के रूप में हुई है.

मृतक की पत्नी तेतरी देवी ने बताया कि दोपहर में भोजन करने के बाद बुची लाल कमरे में लगे पंखे का स्विच ऑन करने गए थे. इसी दौरान उन्हें अचानक तेज करंट का झटका लगा और वे जमीन पर गिर पड़े.

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए झंझारपुर अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.

अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ. प्रकाश कुमार अमर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बुची लाल महतो परिवार के इकलौते कमाने वाले बताए जा रहे हैं. उनकी असामयिक मौत के बाद पत्नी तेतरी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक का माहौल बन गया.


विज्ञापन
संजय कुमार

लेखक के बारे में

By संजय कुमार

संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. चौसा (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन