मिथिला लोक उत्सव में लोक संस्कृति की रंगारंग छटा, कलाकारों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

Updated:
विज्ञापन
कार्यक्रम | Prabhat Khabar Network

कार्यक्रम की तस्वीर

लदनियां प्रखंड के पिपराही में आयोजित तीन दिवसीय मिथिला लोक उत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. विभिन्न लोकनृत्यों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.

विज्ञापन

Madhubani News: लदनियां प्रखंड के पिपराही में आदर्श महिला मंडल लड़ुगामा द्वारा आयोजित तथा संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सौजन्य से प्रायोजित कल्चर फंक्शन एंड प्रोडक्शन ग्रांट स्कीम के तहत तीन दिवसीय मिथिला लोक उत्सव के दूसरे दिन रंगारंग लोकनृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का निर्देशन रवि रंजन कुमार ने किया. कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को देर शाम तक बांधे रखा.

Ladania News: गणेश वंदना से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत जय कुमार की एकल प्रस्तुति "जय गणेश देवा" से हुई. इसके बाद आनंदी कुमारी, आरुषि कुमारी और पूनम कुमारी ने नेपाली झिझिया नृत्य प्रस्तुत किया. श्वेता कुमारी, निशा कुमारी और जान्हवी कुमारी ने मैथिली कजरी "कैसे खेले जइबू सावन में कजरिया" पर आकर्षक प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं.

लोकनृत्यों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

आलोक कुमार, बादल कुमार और जय कुमार ने भोजपुरी गीत "जिया जिया हो बिहार के लाला" पर नृत्य प्रस्तुत किया. इसके बाद "एत के झुमका नई लेबई, दरभंगा से मंगा दिय" सहित मैथिली झिझिया, झूमर, डोमकच, जट-जटिन और सामा-चकेवा जैसे पारंपरिक लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को सांस्कृतिक रंग में रंग दिया. बादल कुमार और जय कुमार ने हिंदी बॉलीवुड मिक्स और मैथिली रैप की प्रस्तुति भी दी.

लोक संस्कृति के संरक्षण पर दिया गया जोर

संस्था के अध्यक्ष रवि रंजन कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजनों से स्थानीय कलाकारों को मंच मिलता है और विलुप्त होती लोक परंपराओं को नई पहचान मिलती है. उन्होंने कहा कि मिथिला की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य है.

बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, महिलाएं, युवा और बच्चे उपस्थित रहे. रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा, लोक वाद्यों की मधुर धुन और लोकगीतों की प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. दर्शकों ने कलाकारों का तालियों की गड़गड़ाहट से उत्साहवर्धन किया.

यह भी पढ़ें: झंझारपुर: नवटोल रेलवे अंडरपास पर कवर शेड का काम शुरू, जलजमाव से मिलेगी स्थायी राहत


विज्ञापन
Nagendra Nath Jha

लेखक के बारे में

By Nagendra Nath Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन