झंझारपुर: नवटोल रेलवे अंडरपास पर कवर शेड का काम शुरू, जलजमाव से मिलेगी स्थायी राहत

Updated:
विज्ञापन

शेड निर्माण स्थल | Prabhat Khabar Network

झंझारपुर-लौकहा बाजार रेलखंड पर स्थित नवटोल रेलवे अंडरपास पर कवर शेड लगाने का कार्य शुरू हो गया है. इससे मानसून के दौरान हर साल होने वाले जलजमाव की समस्या से ग्रामीणों और यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी. यह कदम स्थानीय आवागमन को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण साबित होगा.

विज्ञापन

Jhanjharpur Railway Underpass: समस्तीपुर रेल मंडल के अंतर्गत झंझारपुर-लौकहा बाजार रेलखंड पर स्थित झंझारपुर एलएचएस-54 नवटोल रेलवे अंडरपास के रैंप पर कवर शेड लगाने का कार्य सोमवार से आधिकारिक रूप से शुरू कर दिया गया है. रेलवे के इस जनहितकारी कदम से मानसून के दिनों में हर साल उत्पन्न होने वाली भीषण जलजमाव की समस्या से स्थानीय ग्रामीणों व यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बरसात में ठप हो जाता था स्थानीय लोगों का आवागमन

उल्लेखनीय है कि नवटोल अंडरपास आसपास के कई गांवों के लोगों के लिए प्रमुख लाइफलाइन माना जाता है. हालांकि. हर बरसात में ढलान वाले रैंप से होकर बारिश का पानी सीधे अंडरपास के निचले हिस्से में तेजी से भर जाता था. पानी भर जाने के कारण स्थानीय लोगों का आवागमन पूरी तरह ठप हो जाता था और घंटों तक लंबा जाम लग जाता था. इसके चलते रेलवे के ड्रेनेज और वॉटर पंपिंग सिस्टम पर भी अतिरिक्त दबाव बना रहता था.

कवर शेड लगने से सीधे अंडरपास में नहीं पहुंचेगा बारिश का पानी

रेलवे द्वारा रैंप के ऊपरी हिस्से पर बनाए जा रहे विशेष कवर शेड से अब तेज बारिश का पानी सीधे अंडरपास के भीतर प्रवेश नहीं कर पाएगा. इससे ड्रेनेज व पंपिंग सिस्टम पर पानी का बोझ काफी कम हो जाएगा और जलजमाव का खतरा न के बराबर रहेगा.

रेलवे ने कहा: यात्रियों और स्कूली बच्चों को मिलेगी सुगम सुविधा

रेल अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि इस कवर शेड का निर्माण सभी जरूरी तकनीकी मानकों के अनुसार कराया जा रहा है. इसके पूरी तरह बन जाने के बाद बारिश के दिनों में भी स्कूली बच्चों. किसानों और आम यात्रियों को बिना किसी रुकावट के सुगम आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी.

ये भी पढ़ें: वैज्ञानिक तकनीक से मत्स्य पालन को बढ़ावा, जयंती रोहू और अमृत कतला से बढ़ेगी किसानों की आय


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन