मधुबनी में झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, धान की रोपाई की तैयारी में जुटे किसान

Updated:
विज्ञापन
रिमझिम बारिश से कूल कूल हुआ मौसम, वर्षा का अलर्ट

मधुबनी में झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, धान की रोपाई की तैयारी में जुटे किसान

मधुबनी में रिमझिम बारिश से मौसम सुहावना हो गया है, जिससे भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है. किसानों के लिए यह बारिश धान की रोपनी और नर्सरी के लिए 'अमृत' समान साबित हो रही है.

विज्ञापन

 Madhubani Rain News: जिले में रिमझिम बारिश का दौर शुरू होने से मौसम पूरी तरह कूल-कूल हो गया है. मौसम विभाग ने जिले में मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई है. सोमवार को दिनभर रुक-रुक कर हुई बारिश से एक तरफ जहां भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है और किसानों के चेहरे खिल गए हैं. वहीं दूसरी ओर कई कॉलोनियों में जलजमाव व कीचड़ की स्थिति बनने से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

सावन की पहली सोमवार को झमाझम बारिश, पारा लुढ़का

सावन महीने की शुरुआत के साथ ही शनिवार से आसमान में बादल उमड़-घुमड़ रहे थे. सावन के पहले सोमवार को ठंडी पूरबा हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई. बारिश से तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. सोमवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक लगातार बारिश का यह दौर जारी रहेगा.

धान की फसल के लिए 'अमृत' साबित हो रही बारिश

मानसून के सक्रिय होने से सबसे ज्यादा राहत किसानों को मिली है. बारिश न होने से खेत पूरी तरह सूखे पड़े थे और तेज धूप से धान के पौधे पीले पड़ रहे थे. यह बारिश धान की रोपनी और नर्सरी के लिए अमृत समान साबित हो रही है. किसान अब खेतों की जोताई कर धान रोपाई की तैयारियों में जुट गए हैं. कृषि विभाग ने भी इस बार बेहतर पैदावार की उम्मीद जताई है.

ड्रेनेज सिस्टम की खुली पोल

एक तरफ जहां यह बारिश किसानों के लिए राहत लाई है. वहीं दूसरी तरफ नगर निगम के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खुल गई है. बारिश के बाद शहर की कई सड़कों और कॉलोनियों में पानी भर गया है. जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है.

ये भी पढ़ें: मधेपुर के राधिकापुर में फ्लड फाइटिंग कार्य से 500 घर सुरक्षित,कोसी के कटाव से मिली बड़ी राहत



विज्ञापन
Anil Kunar Jha

लेखक के बारे में

By Anil Kunar Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन