मधुबनी के बेनीपट्टी में पुलिस को देख पिकअप वैन छोड़कर भागा चालक, भारी मात्रा में शराब जब्त
बेनीपट्टी में अंबेडकर चौक के पास से शराब लदी पिकअप वैन
बेनीपट्टी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घेराबंदी कर एक लावारिस पिकअप वैन को जब्त किया है. वैन में भारी मात्रा में अवैध शराब लदी हुई थी. पुलिस को देखते ही चालक मौके से फरार हो गया.
Pickup van alcohol seizure: मधुबनी जिले के बेनीपट्टी अनुमंडल मुख्यालय स्थित आंबेडकर चौक के पास शनिवार की अहले सुबह पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. बेनीपट्टी बाजार की सड़क पर तेज रफ्तार से जा रही एक संदिग्ध पिकअप वैन को पुलिस ने रोका, जिसे देखकर चालक वाहन बीच सड़क पर ही छोड़कर फरार हो गया. पुलिस द्वारा जब वाहन की तलाशी ली गई, तो उसके अंदर भारी मात्रा में अवैध शराब की खेप लदी मिली.
आपके शहर में
Madhubani News: गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की घेराबंदी
बेनीपट्टी थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शनिवार की सुबह करीब चार से पांच बजे के बीच एक वाहन के जरिए शराब की बड़ी खेप बेनीपट्टी बाजार के रास्ते ले जाई जाने वाली है. इस पुख्ता सूचना के मिलते ही स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आंबेडकर चौक के पास सख्त नाकेबंदी कर दी और वाहनों की निगरानी शुरू कर दी.

पुलिस को देख वाहन छोड़कर भागा चालक
इसी दौरान उच्चैठ की तरफ से बेनीपट्टी जाने वाली मुख्य सड़क पर एक सफेद रंग की तेज रफ्तार पिकअप वैन आती हुई दिखाई दी. पुलिस को सामने देखकर चालक ने वाहन की रफ्तार और अधिक बढ़ा दी. हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी और घेराबंदी को देखकर जब आगे निकलना मुमकिन नहीं हुआ, तो चालक वैन को सड़क पर ही लावारिस छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया.
बिना नंबर प्लेट की गाड़ी और शराब की बोरियां जब्त
पुलिस ने भाग रहे चालक का पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं लग सका. इसके बाद पुलिस ने जब लावारिस पिकअप वैन की जांच की, तो पाया कि उस पर कोई नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी. वाहन के अंदर कई बोरियों में भरकर शराब की खेप छिपाई गई थी. पुलिस ने गाड़ी और शराब को जब्त कर लिया है और कुल मात्रा की गिनती की जा रही है.
यह भी पढ़ें... समस्तीपुर जंक्शन पर आरपीएफ की कार्रवाई, मां की डांट से भागी नाबालिग लड़की बरामद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए