समस्तीपुर जंक्शन पर आरपीएफ की कार्रवाई, मां की डांट से भागी नाबालिग लड़की बरामद

Author Aman gautam|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने दो बच्चों को सुरक्षित बचाया. मां की डांट से घर भागी 13 वर्षीय किशोरी और सर्कुलेटिंग एरिया से मिले 12 वर्षीय बालक को आरपीएफ ने रेस्क्यू कर चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंपा.

विज्ञापन

Samastipur railway station: समस्तीपुर जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मानवता और मुस्तैदी की मिसाल पेश करते हुए मां की डांट से घर छोड़कर भागी कटिहार जिले की एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया है. इसके अलावा स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया से सरायरंजन थाना क्षेत्र के एक 12 वर्षीय डरे-सहमे बालक को भी रेस्क्यू किया गया है. दोनों बच्चों को सुरक्षित पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Samastipur News: टीटीई की सूचना पर हरकत में आई आरपीएफ

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर जंक्शन पर ट्रेन संख्या 20503 के आगमन के दौरान ऑन-ड्यूटी टीटीई ने एक नाबालिग लड़की को संदिग्ध अवस्था में देखा. टीटीई ने इसकी सूचना तुरंत उपनिरीक्षक श्यामसुंदर कुमार के नेतृत्व में ड्यूटी पर तैनात रेल सुरक्षा बल को दी. आरपीएफ ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची को अपनी सुपुर्दगी में ले लिया.

मां की डांट से नाराज होकर घर से भागी थी बच्ची

पूछताछ के दौरान नाबालिग लड़की ने रोते हुए बताया कि वह कटिहार जिले की रहने वाली है. अपनी मां की किसी बात से नाराज और डांट खाने के बाद वह आवेश में आकर घर से भाग निकली थी. स्टेशन पहुंचने के बाद वह उक्त ट्रेन में सवार होकर समस्तीपुर पहुंच गई थी. सुरक्षा कारणों से उसे तुरंत आरपीएफ पोस्ट लाया गया.

सर्कुलेटिंग एरिया से मिला एक और लावारिस बालक

इसी क्रम में आरपीएफ की टीम ने समस्तीपुर जंक्शन के दक्षिण साइड सर्कुलेटिंग एरिया में एक अन्य 12 वर्षीय बालक को डरा-सहमा हुआ पाया. पूछताछ में उसने अपना घर समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र का होना बताया. स्टेशन पर अकेले भटक रहे इस बालक को भी सुरक्षित संरक्षण में ले लिया गया.

चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंपे गए दोनों बच्चे

आरपीएफ ने दोनों बच्चों की विधिवत काउंसलिंग की और उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित किया. इसके बाद अग्रिम कानूनी कार्रवाई और उनके परिजनों तक सुरक्षित पहुंचाने के उद्देश्य से दोनों बालक-बालिका को संबंधित चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपुर्द कर दिया गया है. आरपीएफ की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है.

यह भी पढ़ें... मुजफ्फरपुर से आनंद विहार के बीच फिर दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, 12 फेरों के लिए 11 सितंबर से परिचालन शुरू

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन