STF और जयनगर पुलिस की संयुक्त छापेमारी, टॉप-10 अपराधी चंदन यादव को किया गया गिरफ्तार
फोटो: पुलिस की गिरफ्त में जिला का टॉप टेन अपराधी चंदन यादव | Prabhat Khabar Network
मधुबनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टॉप-10 वांछित अपराधी चंदन यादव को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शातिर अपराधी ने रिलायंस स्मार्ट पॉइंट और एक पेट्रोल पंप से हुई लाखों की लूट की घटनाओं को स्वीकार कर लिया है. पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है.
Top 10 criminal arrested: मधुबनी जिले के जयनगर थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए इलाके में सनसनी फैला देने वाले दो बड़े लूटकांडों का सफल उद्भेदन किया है. पुलिस ने जिले के टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल कुख्यात अपराधी चंदन यादव को औंसी थाना क्षेत्र से चारों तरफ से घेराबंदी कर धर दबोचा. पूछताछ के दौरान गिरफ्तार शातिर अपराधी ने दोनों सनसनीखेज लूटकांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है.
आपके शहर में
Madhubani News: रिलायंस स्मार्ट पॉइंट के पास हुई थी 6.15 लाख की लूट
एसएसपी योगेंद्र कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 1 जून 2026 को जयनगर थाना क्षेत्र में रिलायंस स्मार्ट पॉइंट के पास हथियार के बल पर रेडियंट कैश मैनेजमेंट सर्विसेज के कर्मी धर्मेंद्र कुमार महतो से करीब 6.15 लाख रुपये नकद से भरा बैग लूट लिया गया था. इस संबंध में जयनगर थाना कांड संख्या 251/26, दिनांक 1 जून 2026, धारा 309(4) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी.
पेट्रोल पंप मैनेजर से 8.50 लाख की लूट का भी खुलासा
पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार कुख्यात चंदन यादव ने स्वीकार किया कि वह 24 नवंबर 2025 को जयनगर कमला पुल के समीप वैद्यनाथ सर्विस स्टेशन यानी पेट्रोल पंप के मैनेजर दीपक कुमार से हथियार के बल पर हुई 8.50 लाख रुपये की लूट की घटना में भी मुख्य रूप से शामिल था. इस मामले में जयनगर थाना कांड संख्या 416/25 एवं धारा 310(2) बीएनएस के तहत मामला पहले से दर्ज है.
विशेष टीम का गठन और तकनीकी साक्ष्यों से मिली सफलता
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जयनगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष संयुक्त टीम का गठन किया गया था. टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मानवीय सूचना के आधार पर जाल बिछाकर चंदन यादव को गिरफ्तार किया. पुलिस अब उसके अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी कर रही है.
यह भी पढ़ें...मुजफ्फरपुर से आनंद विहार के बीच फिर दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, 12 फेरों के लिए 11 सितंबर से परिचालन शुरू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए