लौकहा बाजार-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन का परिचालन फिर शुरू

Updated:
विज्ञापन

झंझारपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लौकहा बाजार से दिल्ली आनंद विहार के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन का परिचालन फिर से शुरू हो गया है. यह ट्रेन 16 अगस्त तक प्रतिदिन चलेगी और यात्रियों को यात्रा में बड़ी राहत प्रदान करेगी.

विज्ञापन

Jhanjharpur Railway News: लौकहा बाजार से झंझारपुर होते हुए दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन संख्या 04013/04014 का परिचालन सोमवार से फिर शुरू हो गया है. यह स्पेशल ट्रेन 16 अगस्त तक प्रतिदिन चलेगी. पूर्वोत्तर रेलवे ने त्योहारी सीजन और यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए इस ट्रेन के परिचालन का निर्णय लिया है.

विज्ञापन

इन स्टेशनों से होकर चलेगी ट्रेन

ट्रेन संख्या 04013 लौकहा बाजार-आनंद विहार स्पेशल लौकहा बाजार से निर्धारित समय पर खुलकर झंझारपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, लखनऊ और बरेली होते हुए आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी.

वापसी में ट्रेन संख्या 04014 आनंद विहार-लौकहा बाजार स्पेशल इसी मार्ग से होकर लौकहा बाजार पहुंचेगी. ट्रेन में जनरल, स्लीपर और एसी कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

यह भी पढ़ें: मधुबनी रेल उपयोगकर्ता समिति की बैठक में ट्रेनों और यात्री सुविधाओं की उठी मांग

दिल्ली जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत

लौकहा बाजार, झंझारपुर और मधुबनी क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग रोजगार के लिए दिल्ली-एनसीआर जाते हैं. नियमित ट्रेनों में सीट नहीं मिलने से यात्रियों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. स्पेशल ट्रेन के परिचालन से यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है.

नियमित ट्रेन चलाने की मांग

कैथिनियां गांव निवासी कौशल कुमार ने कहा कि यात्रियों की संख्या को देखते हुए इस ट्रेन का नियमित संचालन किया जाना चाहिए. उन्होंने बताया कि इस संबंध में वरीय रेल अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया गया है. रेल प्रशासन से झंझारपुर से दिल्ली के लिए नियमित ट्रेन चलाने की मांग लगातार की जा रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन