Madhubani: पीएम आवास योजना में धांधली, कर्मियों की लापरवाही से दूसरे को मिला आवास का पैसा

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News jhanjharpur pm awas yojana fund transfer scam bdo action

AI जेनरेटेड इमेज

Madhubani News: झंझारपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि दूसरे के खाते में भेजने का मामला सामने आया है. बीडीओ ने आवास सहायक को नोटिस जारी कर रिपोर्ट मांगी है और दोषी कर्मियों पर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

मधुबनी के झंझारपुर से संजय कर्ण की रिपोर्ट

Madhubani News: झंझारपुर प्रखंड की काको पंचायत के निर्भापुर गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है. यहाँ विभागीय लापरवाही या मिलीभगत के कारण योजना की पहली और दूसरी किश्त की राशि वास्तविक लाभुक के बजाय उसी नाम के किसी अन्य व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर कर दी गई. मामला उजागर होने के बाद बीडीओ ने जांच के कड़े आदेश दिए हैं.

नाम एक, पिता का नाम अलग: फिर कैसे हुई चूक?

पूरा मामला निर्भापुर निवासी सुखदेव राय के पुत्र प्रमोद राय से जुड़ा है. उनके नाम से आवास स्वीकृत हुआ था, लेकिन दोनों किश्तें भैरवस्थान राय के पुत्र प्रमोद राय के खाते में भेज दी गईं. जब अन्य लाभुकों के मकान बनने लगे और असली लाभुक के पास एक रुपया भी नहीं पहुँचा, तब इस धांधली का खुलासा हुआ. लाभुक ने पंचायत प्रतिनिधियों और आवास कर्मियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया है.

बीडीओ ने थमाया नोटिस, होगी राशि की वसूली

शिकायत मिलते ही बीडीओ पंकज कुमार दीक्षित ने कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने आवास पर्यवेक्षक और संबंधित आवास सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है. बीडीओ ने स्पष्ट किया कि जिस खाते में गलत तरीके से राशि गई है, उससे वसूली की जाएगी. यदि राशि लौटाने में आनाकानी हुई, तो प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

कर्मियों में मचा हड़कंप, सत्यापन पर उठे सवाल

नियमों के अनुसार, भुगतान से पहले आधार और बैंक खाते का मिलान अनिवार्य है. ऐसे में पिता का नाम और खाता संख्या अलग होने के बावजूद भुगतान होना बड़ी लापरवाही की ओर इशारा करता है. इस खुलासे के बाद प्रखंड कार्यालय के कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है. स्थानीय ग्रामीण अब पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन