Madhubani News: हवाई अड्डा के पास शराब का जखीरा बरामद, नगर थाना पुलिस ने तस्करों के मंसूबों पर फेरा पानी

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News:हवाई अड्डा के पास शराब का जखीरा बरामद: नगर थाना पुलिस ने तस्करों के मंसूबों पर फेरा पानी.

हवाई अड्डा के पास शराब का जखीरा बरामद

Madhubani News:मधुबनी नगर थाना पुलिस ने बंदर गाछी इलाके में छापेमारी कर 1629 लीटर अवैध शराब बरामद की है. हवाई अड्डा के समीप हुई इस कार्रवाई में भारी मात्रा में नेपाली और विदेशी शराब जब्त की गई है, जबकि तस्कर फरार है…

विज्ञापन

Madhubani News: नगर थाना पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक को अंजाम दिया है. गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की सुबह हवाई अड्डा समीप बंदर गाछी इलाके में छापेमारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में नेपाली देसी और विदेशी शराब की खेप बरामद की है. हालांकि, छापेमारी की भनक लगते ही मुख्य तस्कर मौके से भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

गुप्त सूचना पर अहले सुबह हुई छापेमारी

नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार को पुख्ता जानकारी मिली थी कि बंदर गाछी इलाके में अवैध शराब की एक बड़ी खेप छिपाकर रखी गई है. सूचना की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार सुबह करीब छह बजे थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर घेराबंदी की गई. पुलिस की अचानक हुई इस दबिश से तस्करों को संभलने का मौका नहीं मिला और वे सामान छोड़कर फरार हो गए.

1629 लीटर शराब बरामद, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से कुल 1629 लीटर शराब जब्त की है. इसमें 1620 लीटर नेपाली देसी शराब और 9 लीटर विदेशी शराब शामिल है. बरामद खेप को नगर थाना लाकर सुरक्षित रख लिया गया है. पुलिस अब फरार तस्कर की पहचान करने के साथ-साथ यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की इतनी बड़ी खेप कहाँ से लाई गई थी और इसे कहाँ खपाने की तैयारी थी.

शराबबंदी कानून को लेकर पुलिस सख्त

थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने स्पष्ट किया कि फरार तस्कर को जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा. इस बड़ी कार्रवाई के बाद से इलाके के शराब कारोबारियों में हड़कंप का माहौल है.

मधुबनी से कार्तिक कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन
Sumit Kumar

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन