दहेज के लिए हत्या करने के मामले में दो गिरफ्तार

दहेज के लिए हत्या करने के मामले में दो गिरफ्तार
प्रतिनिधि, गम्हरिया गम्हरिया थाना क्षेत्र के सूर्यगंज से दहेज के लिए हत्या करने के मामले में दो व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है, जिसे मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस बाबत थानाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि मार्च माह में दहेज को लेकर हत्या करने का मामला दर्ज कराया गया था. उक्त कांड के आरोपी सूर्यगंज निवासी रामचंद्र शर्मा व सनी कुमार को गिरफ्तार किया गया है. बताया कि मृत महिला के पिता अररिया जिला के नरपतगंज थाना क्षेत्र के कोचगामा वार्ड संख्या 11 निवासी विद्यानंद चौपाल ने थाने में आवेदन देते हुए बताया था कि सूर्यगंज निवासी मनोज कुमार शर्मा के साथ बेटी की शादी की. इसके बाद सूचना मिली कि उसकी बेटी का हत्या कर दी. बांसबाड़ी में गड्ढा खोदकर उसके शव को जलाया जा रहा है. उक्त स्थल पर पहुंचकर अधजला शव को निकल गया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




