कार व पिकअप की टक्कर में तीन घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Jul 2024 9:59 PM
कार व पिकअप की टक्कर में तीन घायल
एनएच 107 पर रामपुर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के समीप गुरुवार को पिकअप व कार में टक्कर हो गयी, जिससे कार चालक समेत तीन लोग जख्मी हो गया. वहीं पिकअप चालक पिकअप को घटनास्थल पर ही छोड़ फरार हो गया. लोगों ने बताया कि कार मधेपुरा की ओर से मुरलीगंज आ रही थी. इसी क्रम में रामपुर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के समीप पिकअप ने अनियंत्रित होकर कार में धक्का मार दिया.
स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी ले गया, जहां चिकित्सक ने कार चालक का प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रेफर कर दिया. वही सामान्य रूप से घायल नीतीश और संजीव को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया.कार चालक सिंगयान निवासी सूचित कुमार है.थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि कार और पिकअप को कब्जे में लेकर थाना लाया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










