झारखंड को पछाड़ नेपाल की टीम बनी विजेता

Updated at : 18 Jun 2024 7:31 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड को पछाड़ नेपाल की टीम बनी विजेता

झारखंड को पछाड़ नेपाल की टीम बनी विजेता

विज्ञापन

कुमारखंड. प्रखंड मुख्यालय में स्व महेंद्र कुमार सिंह मेमोरियल क्लब द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन मंगलवार को नेपाल की टीम ने झारखंड की टीम को पछाड़ जीत अपने नाम दर्ज कर लिया. दूसरे दिन खेल का आगाज करते हुए टॉस किया गया. टॉस के बाद निर्णायक सह रेफरी दिलीप कुमार व लाइंस मैन परिमल कुमार व दुर्गानंद प्रसाद के संरक्षण में आयोजित मैच में नेपाल की टीम ने 1.0 से जीत दर्ज कर फाइनल मैच में अपना नाम सुरक्षित कर लिया. बुधवार को मैच के अंतिम तीसरे दिन नेपाल व खगड़िया बिहार टीम के बीच मैच होगा. मौके पर प्रमुख सिंधी सूर्य, आयोजन समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, समाजसेवी प्रिंस कुमार, पूर्व जिप सदस्या रुबी देवी, पंसस विनय कुमार साह, आयोजन समिति के सचिव शिवनारायण यादव, कोषाध्यक्ष परिमल यादव, उपसचिव कृष्ण मोहन यादव के अलावा व्यवस्थापक संत कुमार, कंचन कुमार कुंज, पंसस सुरेंद्र सरदार, पंसस प्रतिनिधि रौशन कुमार, दिलीप कुमार, जयकुमार सिंह, विजेंद्र झा, प्रमोद उपेंद्र यादव, ललन कुमार यादव, सुशील चौधरी, सुन्देश्वरी यादव, नरेश कुमार, किशोर कुमार, रामेन्द्र कुमार, बेचन यादव, राजीव कुमार बबलू, मनोज कुमार यादव, रत्नेश कुमार यादव, एसआई गणेश पासवान व लूटन राम आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन