सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन

सीएम, डीएम व एसडीएम को आवेदन देकर की जांच की मांग एस्टीमेट सार्वजनिक करने और सही तरीके से काम कराने की है मांग उदाकिशुनगंज. उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र के तेलडीहा-तिरासी गांव में बन रही सड़क को लेकर ग्रामीणों ने शिकायत की है. लोगों ने मुख्यमंत्री, डीएम मधेपुरा और एसडीएम को आवेदन देकर मामले की जांच कराने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में गड़बड़ी हो रही है और काम ठीक तरीके से नहीं किया जा रहा है. साथ ही जेई और इंजीनियर अब तक एक बार भी मौके पर जांच करने नहीं आए हैं. यह सड़क ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत बन रही है. यह सड़क लक्ष्मीपुर मिडिल स्कूल पोखरिया टोला से गैरैया होते हुए तेलडीहा मिडिल स्कूल और वहां से तेलडीहा गांव में सरपंच के घर तक जा रही है. इसकी लंबाई करीब 2.80 किलोमीटर है और इस पर लगभग 1 करोड़ 38 लाख से ज्यादा खर्च हो रहा है. ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार मनमाने तरीके से काम करा रहा है और मानक के हिसाब से निर्माण नहीं हो रहा है. उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण का बोर्ड तो लगा है, लेकिन पूरा एस्टीमेट सार्वजनिक नहीं की गयी है. लोगों का कहना है कि आवेदन देने के बाद भी अब तक कोई जांच नहीं हुई है, जिससे ग्रामीण नाराज हैं. इसी वजह से लोगों ने तेलडीहा मिडिल स्कूल के पास चल रहे काम बंद करा दिया. ग्रामीणों ने कहा कि पहले मामले की जांच हो, उसके बाद ही सही तरीके से काम शुरू किया जाय. मौके पर सुभाष कुमार यादव, सुरेंद्र चौधरी, शंभू चौधरी, संदीप चौधरी, मंटू चौधरी, योगेंद्र चौधरी, अखिलेश चौधरी, मंजीत चौधरी, मो एबरान, मो सोफियान आदि मौजूद थे. सुभाष कुमार यादव ने कहा कि हमलोग सड़क के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन काम सरकारी नियम और एस्टीमेट के हिसाब से होना चाहिए. उनका कहना है कि अब तक कोई जेई या इंजीनियर देखने तक नहीं आये हैं, इसलिए उन्होंने अधिकारियों से जांच की मांग की है.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन