ePaper

प्रत्येक सप्ताह बुधवार व शनिवार को शिविर लगाकर दी जायेगी योजनाओं की जानकारी

Updated at : 20 Apr 2025 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
प्रत्येक सप्ताह बुधवार व शनिवार को शिविर लगाकर दी जायेगी योजनाओं की जानकारी

प्रत्येक सप्ताह बुधवार और शनिवार को प्रत्येक प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में माईक्रो प्लान के अनुसार सुबह 08 बजे से शिविर का आयोजन किया जाएगा

विज्ञापन

मानसी. प्रखंड के पश्चिमी ठाठा पंचायत भवन में डॉ. आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में लोक कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित लोगों को लाभन्वित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार ने की. विशेष विकास शिविर में थीम सरकार आपके द्वार, हर टोला-हर परिवार-हर सेवा था. बीडीओ ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य सभी अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति टोलों में विशेष अभियान चलाकर लोक कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित व्यक्तियों को जोड़ना, साथ ही अभियान के दौरान जो छूटे उन्हे भी ऑन-द स्पॉट लाभ दिलाना है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक सप्ताह बुधवार और शनिवार को प्रत्येक प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में माईक्रो प्लान के अनुसार सुबह 08 बजे से शिविर का आयोजन किया जाएगा. प्रस्तावित टोला में विशेष विकास शिविर के पूर्व ही योजनाओं के आच्छादन के लिए संबंधित विभागों से ऑफ लाईन व ऑन लाईन आवेदन प्राप्त करने और निष्पादन कराने के लिए निर्देशित किया गया है. बताया जाता है कि शिविर के माध्यम से राशन कार्ड, उज्जवला योजना, विद्यालय में दाखिला, लाभुकों को आंगनबाड़ी केन्द्र से जोड़ना, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड निर्माण, कुशल युवा प्रोग्राम, ई-श्रम कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बुनियाद केन्द्र से संबंधित योजनाएं, हर घर नल-जल योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण पक्की गली नाली निश्चय योजना, मनरेगा जॉब कार्ड, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, बिजली कनेक्शन, जीविका समूह, अनु. जाति व अनुसूसचित जनजाति टोलों में मुख्यमंत्री टोला सम्पर्क योजना, लोहिया स्वच्छता अभियान, सामुदायिक व व्यक्तिगत शौचालय सहित कई योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा. पश्चिमी ठाठा पंचायत सरपंच मनोज कुमार ने बताया कि शिविर लगने से लोगों में काफी उत्साह है. योजनाएं से वंचित महिलाएं एवं पुरुष ने गंभीरता पूर्वक सुना और समझा. मौके पर विकास मित्र वीणा देवी, वार्ड सदस्य पिंकी देवी, आवास सहायक, विकास मित्र सहित अन्य विभाग के कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन