दो लीटर अवैध शराब के साथ बालक को किया विधि निरुद्ध

थाना क्षेत्र अंतर्गत पेट्रोल पंप के पास से एक विधि विरुद्ध बालक को दो लीटर अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया
सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत पेट्रोल पंप के पास से एक विधि विरुद्ध बालक को दो लीटर अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. इस बाबत थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय बिहार पटना के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि सिंहेश्वर पेट्रॉल पम्प के सामने पक्की सड़क के सामने चाय नास्ता दुकान वार्ड संख्या आठ में विधि विरूद्ध बालक के द्वारा अपने घर में अवैध रूप से देशी चुलाई शराब का बिकी किया जा रहा है. उक्त सूचना का सत्यापन के लिए एसआई जयनंदन राम को पेट्रोल पंप के सामने रोड के पश्चिम तरफ बने चाय दुकान पर भेजा गया तो दुकान पर एक बालक को काउंटर के पास कुर्सी पर बैठा पाया गया. और जब उक्त दुकान का तलाशी लिया तो दुकान में लगे लकड़ी के कांउण्टर के भीतर से दो काला प्लास्टिक मिला. उक्त प्लास्टिक में उजला रंग के प्लास्टिक में बंधा छोटा- छोटा 36 पाउच बना मिला जिसमें से 11 पाउच में से करीब दो लीटर देशी चुलाई शराब बरामद हुआ एवं 25 पाउच खाली मिला. वहीं थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि उक्त बालक को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




