ये 5 किचन ट्रिक्स बदल देंगे आपकी दाल का पूरा स्वाद और खुशबू, घर पर ही मिलेगा रेस्टोरेंट जैसा फील
Published by : Saurabh Poddar Updated At : 22 Apr 2026 6:52 AM
घर पर टेस्टी दाल बनाने का तरीका Ai image
Cooking Tips: हर रोज बनने वाली दाल को भी खास और रेस्टोरेंट जैसा स्वाद देना मुश्किल नहीं है. बस कुछ आसान और सही तरीके अपनाकर आप इसके स्वाद, खुशबू और टेक्सचर को पूरी तरह बदल सकते हैं. छोटी-छोटी चीजें मिलकर आपकी सादी दाल को बेहद लाजवाब और यादगार बना सकती हैं.
Cooking Tips: दाल की अगर बात करें तो इसे भारतीय खाने की जान भी कहा जा सकता है. यह दिखने में भले ही एकदम साधारण सी लगे, लेकिन इसका स्वाद ऐसा होता है जो हर किसी को अपना फैन बना सकता है. बस जरूरत है इसे सही तरीके से तैयार करने की. अगर आप अपनी रोज की दाल को एक टेस्टी और मजेदार ट्विस्ट देना चाहते हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके काफी काम आने वाला है. आज हम आपको कुछ ऐसे छोटे-छोटे सीक्रेट टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको हर दिन दाल बनाते समय जरूर अपनाना चाहिए. जब आप इन टिप्स को फॉलो करना शुरू करेंगे, तो न सिर्फ दाल का स्वाद बदल जाएगा, बल्कि उसकी खुशबू और टेक्सचर भी पहले से कहीं बेहतर हो जाएगा. तो चलिए इन टिप्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.
दाल को सही तरीके से धोना और भिगोना
अगर आप ज्यादा टेस्टी दाल बनाना चाहते हैं तो इसकी शुरुआत हमेशा तरीके से सफाई करने से होती है. अक्सर हम हड़बड़ी के चक्कर में इसे जल्दबाजी में धोकर ही पकाने के लिए चढ़ा देते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो दाल का असली स्वाद निखरकर सामने नहीं आ पाता. दाल को पकाने से पहले उसे कम से कम 2 से 3 मिनट तक अच्छे से जरूर धो लें. जब आप ऐसा करते हैं तो दाल में मौजूद गंदगी और स्टार्च बाहर निकल जाते हैं. इसके अलावा अगर आपके पास समय है तो दाल को 15 मिनट के लिए भिगोकर रख देना चाहिए. ऐसा करने से दाल सॉफ्ट और ज्यादा टेस्टी बनता है. इसके अलावा दाल का टेक्सचर भी बेहतर आता है.
यह भी पढ़ें: अब नहीं होगा खाना बर्बाद, बासी खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए अपनाएं ये बेहतरीन कुकिंग हैक्स
सही मसालों का सही समय पर इस्तेमाल
दाल का स्वाद कैसा होगा यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि उसमें किन मसालों का इस्तेमाल किया गया है. कई लोगों की यह आदत होती है कि वे एक साथ ही सारे मसालों को डाल देते हैं, जो कि बिलकुल ही गलत तरीका है. जीरा, हींग और हल्दी जैसी चीजों को शुरुआत में तड़के में डालना चाहिए ताकि इन सभी चीजों का पूरा फ्लेवर दाल में घुल जाए. वहीं, गरम मसाले और अमचूर को हमेशा ही लास्ट में डालना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो यह और भी ज्यादा फ्रेश और टेस्टी लगने लगता है.
तड़का ही है असली गेम चेंजर
दाल का स्वाद बढ़ाने में एक काफी अहम भूमिका तड़के का होता है. घी में जीरा, लहसुन, प्याज और लाल मिर्च डालकर बनाया गया तड़का दाल को अलग ही लेवल पर ले जाता है. अगर आप चाहें तो इसमें करी पत्ते और राई को भी डाल सकते हैं. आपको सिर्फ इस बात का ख्याल रखना है कि तड़का हमेशा दाल पर गर्मागर्म ही डालें ताकि सारे फ्लेवर्स अच्छे से मिक्स हो जाएं.
यह भी पढ़ें: सिर्फ 2 मिनट में बढ़ जाएगा फीके खाने का स्वाद, ये आसान हैक्स आएंगे आपके काम
टमाटर और नींबू का भी करें इस्तेमाल
अगर आपको दाल में हल्की खटास पसंद है तो इसे लाने के लिए आप टमाटर या फिर नींबू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. जब आप टमाटर का इस्तेमाल करते हैं तो दाल को गाढ़ापन और हल्की सी मिठास मिलती है. जबकि नींबू का इस्तेमाल करने से यह और भी फ्रेश और टेस्टी लगने लगता है. आपको सिर्फ इस बात का ख्याल रखना है कि आप दाल में नींबू हमेशा पकने के बाद ही डालें.
हरे धनिये और गार्निशिंग से आएगा फर्क
दाल जब पक जाए तो लास्ट में आपको फ्रेश धनिया के पत्तों की उसमें डालना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं, तो दाल का स्वाद और भी ज्यादा बेहतर हो जाता है. यह सिर्फ स्वाद को निखारता नहीं है, इसकी वजह से यह दिखने में भी ज्यादा अट्रैक्टिव लगने लगती है. आप अगर चाहें तो ऊपर से थोड़ा सा भुना हुआ जीरा पाउडर भी इसमें डाल सकते हैं.
यह भी पढ़ें: सब्जी में पड़ गया ज्यादा मसाला? इन आसान तरीकों से करें स्वाद को बैलेंस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार हूं और पिछले 4 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. मैंने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है, जिसने मुझे खबरों को गहराई से समझने और उन्हें प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की समझ दी है. वर्तमान में मैं प्रभात खबर के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर राइटर के रूप में कार्यरत हूं. मुझे उन विषयों पर लिखना सबसे अधिक पसंद है, जो सीधे हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े होते हैं. मेरे लेखों में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन और हेयर केयर के साथ-साथ पेरेंटिंग और बच्चों के व्यवहार से जुड़ी उपयोगी जानकारियां पढ़ने को मिलेंगी. इसके अलावा, मैं बदलते मौसम के अनुसार आसान और हेल्दी रेसिपीज, घरेलू टिप्स, रिश्तों को बेहतर बनाने के तरीके, ट्रैवल से जुड़े सुझाव और वास्तु शास्त्र जैसे रोचक विषयों पर भी नियमित रूप से लिखता हूं. फिटनेस और अच्छी सेहत मेरे व्यक्तिगत जीवन का भी महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. मैं सिर्फ इन विषयों पर लिखता ही नहीं, बल्कि अपनी दैनिक दिनचर्या में भी स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस से जुड़े नियमों का पालन करता हूं. मेरा मानना है कि जब आप किसी चीज को स्वयं अनुभव करते हैं, तभी आप दूसरों तक उसकी सही और व्यावहारिक जानकारी पहुंचा सकते हैं. मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि मैं सरल, सहज और आम बोलचाल की हिंदी में लिखूं, ताकि हर पाठक मेरी बात को आसानी से समझ सके और अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए उसका फायदा उठा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










