ईरान की आपसी लड़ाई से ट्रंप नाराज, दी 5 दिन की डेडलाइन; बोले- अब और नहीं चलेगा सीजफायर

Author Govind jee
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Trump Iran Deadline: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के गुटों को आपसी झगड़े खत्म कर एक प्रस्ताव देने के लिए 3 से 5 दिन की मोहलत दी है. पाकिस्तान की गुजारिश पर हमले तो टल गए हैं, लेकिन अमेरिकी सेना ने समंदर में घेराबंदी सख्त कर दी है.

विज्ञापन

Trump Iran Deadline: एक्सिओस (Axios) की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के अलग-अलग गुटों को अपनी बात रखने के लिए एक आखिरी मौका दिया है. तीन अमेरिकी अधिकारियों ने बताया है कि ट्रंप ने साफ कर दिया है कि यह सीजफायर (गोलाबारी पर रोक) हमेशा के लिए नहीं है. एक अमेरिकी सोर्स ने बताया कि ट्रंप ईरान को अपनी स्थिति साफ करने के लिए केवल 3 से 5 दिन का समय देने को तैयार हैं ताकि वहां की लीडरशिप अपनी आपसी खींचतान खत्म करके एक ठोस प्रस्ताव दे सके.

विज्ञापन

पाकिस्तान की सिफारिश पर दी गई मोहलत

ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर जानकारी दी कि उन्होंने ईरान पर हमले रोकने का फैसला पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के कहने पर लिया है. ट्रंप का कहना है कि ईरान की सरकार अंदरूनी तौर पर काफी बिखरी हुई नजर आ रही है, इसलिए उन्हें बातचीत के लिए एक कॉमन राय बनाने का समय दिया गया है. जब तक ईरान अपना प्रस्ताव नहीं देता और बातचीत खत्म नहीं होती, तब तक यह अस्थायी रोक जारी रहेगी.

अमेरिकी नेवी की घेराबंदी रहेगी जारी

ट्रंप ने साफ किया है कि भले ही अभी हमला नहीं हो रहा, लेकिन अमेरिकी सेना की ‘ब्लॉकबेड’ (समुद्री घेराबंदी) पहले की तरह जारी रहेगी. ट्रंप ने मिलिट्री को आदेश दिया है कि वे हर स्थिति के लिए तैयार रहें. जैसे ही ईरान का जवाब आएगा, वाशिंगटन अपने अगले कदम तय करेगा. फिलहाल यह सीजफायर काफी नाजुक बना हुआ है क्योंकि दोनों देशों को इसके नियमों पर कुछ ऐतराज है.

ये भी पढ़ें: इजरायली जासूस ‘M’ की मौत का खुलासा: ईरान के खिलाफ ‘रोअरिंग लायन’ का था मास्टरमाइंड

जेडी वेंस का पाकिस्तान दौरा रद्द

द वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अपना इस्लामाबाद का दौरा अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया है. वह ईरान के मुद्दे पर बातचीत करने पाकिस्तान जाने वाले थे. ट्रंप द्वारा सीजफायर बढ़ाने और ईरान से एक ‘यूनाइटेड प्रपोजल’ मांगने के फैसले के बाद वेंस का यह दौरा रद्द किया गया है. अब पूरी स्थिति इस बात पर टिकी है कि ईरान अगले कुछ दिनों में क्या जवाब देता है.

ये भी पढ़ें: ईरान बोला- अमेरिका नौसैनिक नाकेबंदी खत्म करने को तैयार, ट्रंप ने कहा- उन्हें भारी नुकसान हो रहा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola