बजरंगबली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को ले कलशयात्रा 501 कन्याएं शामिल

Updated:
विज्ञापन
बजरंगबली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को ले कलशयात्रा 501 कन्याएं शामिल

सदर प्रखंड के तूरकाही में नव निर्मित बजरंगबली मंदिर में भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया

विज्ञापन

प्रतिनिधि सदर प्रखंड के तूरकाही में नव निर्मित बजरंगबली मंदिर में भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर पूरा इलाका जय श्रीराम और बजरंगबली की जय के जयकारे से भक्तिमय हो उठा. कार्यक्रम की शुरुआत 501 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा से हुई. सिर पर कलश लिए कन्याएं आरपीएम कॉलेज के समीप से पवित्र जल लेकर निकलीं और लगभग 20 किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए मंदिर परिसर पहुंचीं. इस दौरान रास्ते भर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही और पूरा वातावरण भक्तिरस में डूबा नजर आया. कलशयात्रा के स्वागत के लिए विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों द्वारा विशेष व्यवस्था की गई थी. यूथ फाउंडेशन के सदस्यों ने सेवा भाव दिखाते हुए श्रद्धालुओं के लिए जूस और पेयजल की व्यवस्था कर आयोजन को और भी सफल बनाया. गांव के लोगों की सक्रिय भागीदारी ने सामाजिक समरसता और धार्मिक एकजुटता की मिसाल पेश की. -कोको दास की इच्छा हुई पूरी- इस मंदिर निर्माण के पीछे एक भक्त की अधूरी इच्छा जुड़ी हुई है. स्थानीय श्रद्धालु कोको दास वर्षों तक यहां एक छोटे मंदिर में बजरंगबली की पूजा-अर्चना करते रहे. उनकी और उनकी पत्नी की इच्छा थी कि इस स्थल पर बजरंगबली की भव्य प्रतिमा स्थापित हो. उनके निधन के बाद गांव के लोगों ने इसे अपना संकल्प बना लिया और सामूहिक सहयोग से मंदिर एवं प्रतिमा का निर्माण कराया. सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के बीच प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुआ. पुजारी जयप्रकाश पंडित ने बताया कि यह मंदिर गांव की आस्था का केंद्र बनेगा और यहां नियमित पूजा-अर्चना की जाएगी. वहीं स्थानीय आयोजक बानो मुखिया ने कहा कि यह आयोजन गांव की एकता और श्रद्धा का प्रतीक है.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन