उदाकिशुनगंज में सीएनजी ऑटो की चोरी, मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन
उदाकिशुनगंज में सीएनजी ऑटो की चोरी, मामला दर्ज

उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के उदा गांव वार्ड संख्या तीन से एक सीएनजी ऑटो चोरी होने का मामला सामने आया है

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के उदा गांव वार्ड संख्या तीन से एक सीएनजी ऑटो चोरी होने का मामला सामने आया है. इस संबंध में पूर्णिया जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 निवासी कुमोद कुमार पिता लक्ष्मी महतो ने उदाकिशुनगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. घटना 18 अप्रैल की रात की बताई जा रही है. दर्ज कराए गए आवेदन में कुमोद कुमार ने बताया कि उन्होंने 14 फरवरी 2026 को बजाज ऑटो शोरूम से एक सीएनजी तीन पहिया वाहन खरीदा था. वाहन खरीदने के बाद उन्होंने अपने ससुर, उदा गांव वार्ड संख्या तीन निवासी दिनेश महतो को चलाने के लिए दे दिया था. पीड़ित के अनुसार 18 अप्रैल की रात ससुराल पक्ष से उन्हें मोबाइल पर वाहन चोरी होने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही वे अपने घर से ससुराल पहुंचे और आसपास काफी खोजबीन की लेकिन वाहन का कोई सुराग नहीं मिल सका. इसके बाद उन्होंने उदाकिशुनगंज थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया. थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन