अपराधियों ने सेल्स मैन से 50 हजार छीना
Updated at : 04 Oct 2024 8:56 PM (IST)
विज्ञापन

अपराधियों ने सेल्स मैन से 50 हजार छीना
विज्ञापन
प्रतिनिधि, सिंहेश्वर
थाना क्षेत्र के तरहा मोड़ नहर के पास बिजली का सामान बेच रहे एक सेल्स मैन से अपराधियों ने 50 हजार रुपया छीन लिया, जबकि इस दौरान मोबाइल को तोड़ दिया. जानकारी के अनुसार बैहरी बैरबन्ना के निवासी महेश चौधरी दुकान- दुकान बिजली के सामान को पहुंचा कर बेचने का काम करता है और अपनी जीविका चलाता है. शुक्रवार को वह सुपौल जिले के पिपरा की ओर से सामान बेचकर बेहरी घर की ओर आ रहा था. इस बीच नहर के पास दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने रूकने का इशारा किया. रूकने पर चारों युवक ने पैसा छीन लिया. विरोध करने पर मारपीट की. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची. थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि जानकारी मिली है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




