पैसा मांगने पर अपराधियों ने दुकानदार को मारी गोली

Updated at : 21 May 2024 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
पैसा मांगने पर अपराधियों ने दुकानदार को मारी गोली

पैसा मांगने पर अपराधियों ने दुकानदार को मारी गोली

विज्ञापन

बिहारीगंज/सिंहेश्वर. बिहारीगंज प्रखंड क्षेत्र में पान दुकानदार को अपराधियों ने गोली मार दी, जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. बताया गया कि अपराधियों ने दुकानदार को रजनीगंधा का पैसा मांगने पर गोली मार दी. स्थानीय लोगों ने उसे पीएचसी में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने जेएनकेटी मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया. इस बाबत पीड़ित के बड़े भाई अजय कुमार ने बताया कि बिहारीगंज प्रखंड के लक्ष्मीपुर वार्ड नंबर 12 निवासी बृज नंदन मेहता का पुत्र अवध किशोर मेहता दुकान पर बैठा था. इसी दौरान एक फोर व्हीलर में एक महिला सहित चार लोग सवार थे. फोर व्हीलर से दो रजनीगंधा मांगा गया. दुकानदार ने दो रजनीगंधा देकर 50 रुपया मांगा. पैसा मांगने पर गोली चला दी. गोली दुकानदार के गाल को छुते निकल गया. इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों ने आवेदन नहीं दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन