कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने की भूख हड़ताल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Feb 2017 3:22 AM (IST)
विज्ञापन

मीनू के अनुसार भोजन नहीं मिलने के कारण स्कूल में की नारेबाजी कुमारखंड : प्रखंड के कस्तूरबा गांधी विद्यालय रघुनियां के छात्राओं ने मीनू के अनुसार भोजन नहीं मिलने के कारण भूख हड़ताल की. जानकारी के अनुसार सोमवार की रात विद्यालय में अध्यनरत छात्राओं के लिए मछली बनायी गयी थी. मछली की मात्रा में कमी […]
विज्ञापन
मीनू के अनुसार भोजन नहीं मिलने के कारण स्कूल में की नारेबाजी
कुमारखंड : प्रखंड के कस्तूरबा गांधी विद्यालय रघुनियां के छात्राओं ने मीनू के अनुसार भोजन नहीं मिलने के कारण भूख हड़ताल की. जानकारी के अनुसार सोमवार की रात विद्यालय में अध्यनरत छात्राओं के लिए मछली बनायी गयी थी. मछली की मात्रा में कमी देखकर छात्राओं ने भोजन जहीं किया व सभी ने भूख हड़ताल का निर्णय कर मंगलवार को भूख हड़ताल पर बैठ गयी. भूख हड़ताल पर बैठी छात्रा रिंकू कुमारी, फूलवती कुमारी, फूल कुमारी, मिला कुमारी, मीरा कुमारी, फूल कुमारी, प्रियांसू कुमारी, गुडी कुमारी, पूनम कुमारी, कंचन कुमारी, नीतू कुमारी ने बताया कि मीनू के अनुसार भोजन नहीं दिया जाता है.
भोजन की जिम्मेवारी किरण कुमारी के पास है जो कल विद्यालय में नहीं थी. हमलोगों के देख भाल में उदासीनता बरती जाती है तथा रात के अध्यन्न का कार्य भी नहीं हो पाता है. भूख हड़ताल पर बैठने की सूचना जैसे ही विद्यालय शिक्षा समिति के पूर्व अध्यक्ष जयकृष्ण यादव, वार्ड सदस्य सह अध्यक्ष मीना देवी को मिली दोनों वहां पहुंच कर विद्यालय प्रधान संजय कुमार संजीव से संपर्क कर पूछताछ किया तथा मामले के निदान की बात कही. मौके पर शिक्षिका किरण कुमारी ने बताया कि वे कल राशि निकासी हेतु मधेपुरा गई थी.
इसी दौरान जदयू प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार गांधी, पिंटू यादव, राजीव कुमार, किस्टू कुमार, सुशील कुमार आदि पहुंचकर भोजन प्रभारी तथा वार्डेंन को फटकार लगाया. इसके साथ ही भविष्य में बच्चों के भोजन के साथ किसी प्रकार का खिलवार नहीं करने की हिदायत देकर बच्चों को दिन का भोजन कराकर भूख हड़ताल समाप्त कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




