रोगी कल्याण समिति की हुई बैठक, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर जोर

Published by :Kumar Ashish
Published at :17 Apr 2026 7:27 PM (IST)
विज्ञापन
रोगी कल्याण समिति की हुई बैठक, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर जोर

रोगी कल्याण समिति की हुई बैठक, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर जोर

विज्ञापन

कुमारखंड. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुमारखंड में शुक्रवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वरुण कुमार की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की बैठक हुई, जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने तथा पूर्व में लिये गये प्रस्तावों की समीक्षा की गयी. बीएचएम कुमार धनंजय ने पिछली बैठक के प्रस्तावों पर हुई कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि कई कार्य पूरे हो चुके हैं, जबकि कुछ प्रस्ताव अभी लंबित हैं, जिसके कारणों से सदस्यों को अवगत कराया गया. इसके बाद सदस्यों ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुये नये प्रस्ताव पारित किया. स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सीएचसी परिसर में आरओ प्याउ स्थापित करने के लिए पंचायत समिति, मुखिया एवं प्रखंड प्रमुख को आवेदन देने का निर्णय लिया गया. साथ ही अस्पताल के सामने स्थित दुकानदारों से भाड़ा वसूली सुनिश्चित करने के लिए नोटिस जारी करने का प्रस्ताव पारित किया गया. चंडीस्थान स्थित जर्जर स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन को ध्वस्त कर सुरक्षित निस्तारण कराने तथा दो रिक्त ‘ममता’ पदों पर पुनः बहाली करने का भी निर्णय लिया गया. इसके अलावा, सीएचसी के सीमांकन के लिए अंचलाधिकारी को पत्र भेजने और उसकी प्रतिलिपि एसडीएम एवं डीएम को देने का प्रस्ताव लिया गया. मौके पर एसटीएस राकेश रोशन कुमार ने एक सौ दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की. वही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण कार्यक्रम में भी सहयोग करने का आग्रह किया.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन