बिजली चोरी के आरोप में दो पर केस दर्ज
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन

बिजली चोरी के आरोप में दो पर केस दर्ज
विज्ञापन
कुमारखंड.
विद्युत आपूर्ति प्रशाखा कुमारखंड नार्थ की टीम ने गुरुवार को बिजली चोरी को खिलाफ छापेमारी की. बिजली चोरी को लेकर जेई सुजीत कुमार ने दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है.जेई ने बताया कि बिशनपुर बाजार पंचायत के वार्ड संख्या सात में जांच अभियान चलाया. इस दौरान दो लोगों को बिना वैध कनेक्शन के अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुये पकड़ा. जेई ने बताया कि इस प्रकार की बिजली चोरी से विभाग को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ आपूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित होती है. दोनों आरोपियों द्वारा की गयी चोरी से विभाग को करीब 32 हजार रुपये का राजस्व नुकसान हुआ है. विभाग ने इस राशि की वसूली के साथ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि जेई के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










