शौचालय का किया गया उद्घाटन
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन

शौचालय का किया गया उद्घाटन
विज्ञापन
सिंहेश्वर. स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत
सिंहेश्वर प्रखंड के कमरगामा गांव सिरिसिया वार्ड नंबर तीन व छह में शौचालय बनाया गया, जिसका शुक्रवार को उद्घाटन राज्य संसाधन सेवी गुड्डू कुमार बैठा ने किया. मौके पर राज्य संसाधन सेवी ने शौचालय उपयोग के फायदे के बारे में बताया. कहा कि स्वच्छता, स्वास्थ्य व सम्मानजनक जीवन के लिए जरूरी है. मौके पर स्वच्छता पर्यवेक्षक रणधीर कुमार रमन स्वच्छता कर्मी छोटेलाल ठाकुर, शांति देवी, स्वच्छता कर्मी विनोद राजभर, अनीता देवी, सावित्री देवी, सुशीला देवी, विशाखा देवी आदि उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










