केंद्रीय विद्यालय क्लास 1 में एडमिशन की दूसरी लिस्ट जारी, यहां करें चेक

Published by :Ravi Mallick
Published at :17 Apr 2026 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
KVS Class 1 Admission 2026 2nd Merit List

स्कूल स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Canva)

KVS Class 1 Admission 2026: केंद्रीय विद्यालय संगठन ने सेशन 2026-27 के लिए क्लास 1 और बालवाटिका एडमिशन की दूसरी प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. जिन अभिभावकों ने अपने बच्चों के लिए आवेदन किया था, वे अब ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर लिस्ट चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन

KVS Class 1 Admission 2026: केंद्रीय विद्यालय क्लास 1 एडमिशन की दूसरी लिस्ट उन सीटों को भरने के लिए जारी की गई है जो पहली लिस्ट के बाद खाली रह गई थीं .KVS ने पहली प्रोविजनल लिस्ट 9 अप्रैल 2026 को जारी की थी. पहली लिस्ट में चयनित कई अभिभावकों ने तय समय के भीतर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा नहीं किया, जिसके चलते कई सीटें खाली रह गईं.

पहली लिस्ट के 60 फीसदी से ज्यादा छात्रों ने एडमिशन कन्फर्म कर लिया था, जबकि बाकी सीटें अब दूसरी लिस्ट के जरिए भरी जा रही हैं. दूसरी लिस्ट चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.

KVS Class 1 Admission 2026: ऐसे चेक करें लिस्ट

  • सबसे पहले KVS की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Admission 2026-27 सेक्शन पर क्लिक करें.
  • इसके बाद Class 1 Balvatika Admission List लिंक चुनें.
  • अपना Region और School Select करें.
  • स्क्रीन पर दूसरी मेरिट लिस्ट PDF खुल जाएगी.
  • उसमें बच्चे का नाम और एप्लीकेशन नंबर चेक करें.

18 अप्रैल तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

जिन छात्रों का नाम दूसरी एडमिशन लिस्ट में आया है, उन्हें 18 अप्रैल 2026 तक अपने आवंटित केंद्रीय विद्यालय में जाकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराना होगा. KVS ने इसके लिए दो कार्य दिवस का समय दिया है. तय समयसीमा के भीतर दस्तावेज जमा नहीं करने पर सीट अगले वेटिंग उम्मीदवार को दे दी जाएगी.

अगर दूसरी मेरिट लिस्ट के बाद भी कुछ सीटें खाली रह जाती हैं तो KVS आगे तीसरी लिस्ट भी जारी कर सकता है. इसलिए जिन अभिभावकों का नाम अभी नहीं आया है, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है. वे नियमित रूप से KVS पोर्टल चेक करते रहें.

यह भी पढ़ें: BTech में 83 लाख का प्लेसमेंट, 1.5 लाख में MCA, ये हैं भागलपुर के बेस्ट कॉलेज

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola