अपने ब्रेकफास्ट को बनाएं और भी खास, सिर्फ 15 मिनट में बनाएं सॉफ्ट और फ्लफी रागी इडली

Published by : Saurabh Poddar Updated At : 18 Apr 2026 7:16 AM

विज्ञापन

इंस्टेंट रागी इडली Pic Credits: YouTube

Instant Ragi Idli Recipe: अगर आप सुबह के ब्रेकफास्ट में कुछ इंस्टेंट, हेल्दी और टेस्ट से भरपूर ऑप्शन ढूंढ रहे हैं तो यह रेसिपी आपके लिए परफेक्ट चॉइस है. यह इंस्टेंट ब्रेकफास्ट खास तौर पर जल्दी बनने वाला है और न्यूट्रिशन से भरपूर है जो दिन की शानदार शुरुआत करने में मदद करता है ही.

विज्ञापन

Instant Ragi Idli Recipe: अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ हेल्दी, टेस्टी और इंस्टेंट बनने वाला खाना चाहते हैं, तो शेफ रणवीर सिंह बरार की इंस्टेंट रागी इडली रेसिपी आपके लिए एकदम परफेक्ट चॉइस है. रागी इडली एक बहुत ही न्यूट्रिशियस और लाइट साउथ इंडियन ब्रेकफास्ट है, जिसे हर उम्र के लोग पसंद करते हैं. यह न सिर्फ टेस्टी होती है बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है, इसलिए इसे आप बिना किसी झंझट के घर पर आसानी से बना सकते हैं. ऐसे में आइए आपको स्टेप बाय स्टेप पूरी रेसिपी बताते हैं.

इंस्टेंट रागी इडली बनाने के लिए जरूरी सामाग्री

रागी इडली के लिए

  • 1 कप रागी का आटा
  • 1 कप सूजी
  • 1 कप फेंटा हुआ दही
  • आधा कप पानी
  • नमक स्वादानुसार
  • 1 इंच अदरक अच्छे से कद्दूकस किया हुआ
  • 2 से 3 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1 टेबलस्पून धनिया के डंठल, बारीक कटे हुए
  • आधा छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
  • 1 छोटा चम्मच तेल

तड़के के लिए

  • 1 से 2 टेबलस्पून घी
  • आधा छोटा चम्मच राई
  • करी पत्ते

सांभर के लिए

  • 2 से 3 टेबलस्पून घी
  • 1 कप तूर दाल, 30 मिनट भीगी हुई
  • आधा कद्दू, कटा हुआ
  • 2 सहजन की फली अच्छे से कटी हुई
  • 2 से 3 टेबलस्पून इमली का गूदा
  • 2 से 3 कप पानी
  • नमक स्वादानुसार
  • आधा छोटा चम्मच हल्दी
  • एक चौथाई छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

सांभर मसाला के लिए

  • 1 टेबलस्पून चना दाल
  • 1 टेबलस्पून उड़द दाल
  • 1 टेबलस्पून धनिया बीज
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • एक चौथाई छोटा चम्मच हींग
  • आधा छोटा चम्मच राई
  • एक चौथाई छोटा चम्मच मेथी दाना
  • 8 से 9 सूखी कश्मीरी लाल मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच काली मिर्च
  • 1 इंच अदरक
  • 1 हरी मिर्च

यह भी पढ़ें: नाश्ते में बनाएं शेफ कुणाल कपूर का स्पेशल मूंग दाल उत्तपम, सुबह की भागदौड़ के लिए बेस्ट रेसिपी

रागी इडली बनाने की आसान रेसिपी

  • रागी इडली बनाने के लिए सबसे पहले रागी आटे को हल्का सा भून लिया जाता है ताकि उसका स्वाद और अच्छा हो जाए.
  • अब इसमें भुने हुए रागी आटे में सूजी, दही, पानी, नमक, अदरक और हरी मिर्च मिलाई जाती है। इसके बाद इसे अच्छे से मिक्स करके थोड़ी देर रखा जाता है.
  • इसके बाद इसमें बेकिंग सोडा और थोड़ा सा तेल डालकर फिर से मिक्स किया जाता है.
  • अब तैयार बैटर को इडली मोल्ड में डालकर स्टीमर में 12 से 15 मिनट तक पकाया जाता है. इसके बाद सॉफ्ट और फ्लफी इडली तैयार हो जाती है.
  • सांभर तैयार करने के लिए सबसे पहले घी में चना दाल, उड़द दाल और सारे मसाले भूनकर एक स्पेशल सांभर मसाला तैयार किया जाता है.
  • इसके बाद कद्दू, सहजन की फली और तूर दाल को प्रेशर कुकर में पकाया जाता है। इसके बाद जाकर इसमें इमली का रस और तैयार मसाला मिलाया जाता है.
  • लास्ट में घी में राई, करी पत्ता और मसाले डालकर तड़का तैयार किया जाता है, जिससे स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है.
  • गर्मागर्म रागी इडली को सांभर के साथ परोसें और ऊपर से करी पत्ता और धनिया डालकर इसे और भी टेस्टी बना लें.
विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार हूं और पिछले 4 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. मैंने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है, जिसने मुझे खबरों को गहराई से समझने और उन्हें प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की समझ दी है. वर्तमान में मैं प्रभात खबर के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर राइटर के रूप में कार्यरत हूं. मुझे उन विषयों पर लिखना सबसे अधिक पसंद है, जो सीधे हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े होते हैं. मेरे लेखों में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन और हेयर केयर के साथ-साथ पेरेंटिंग और बच्चों के व्यवहार से जुड़ी उपयोगी जानकारियां पढ़ने को मिलेंगी. इसके अलावा, मैं बदलते मौसम के अनुसार आसान और हेल्दी रेसिपीज, घरेलू टिप्स, रिश्तों को बेहतर बनाने के तरीके, ट्रैवल से जुड़े सुझाव और वास्तु शास्त्र जैसे रोचक विषयों पर भी नियमित रूप से लिखता हूं. फिटनेस और अच्छी सेहत मेरे व्यक्तिगत जीवन का भी महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. मैं सिर्फ इन विषयों पर लिखता ही नहीं, बल्कि अपनी दैनिक दिनचर्या में भी स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस से जुड़े नियमों का पालन करता हूं. मेरा मानना है कि जब आप किसी चीज को स्वयं अनुभव करते हैं, तभी आप दूसरों तक उसकी सही और व्यावहारिक जानकारी पहुंचा सकते हैं. मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि मैं सरल, सहज और आम बोलचाल की हिंदी में लिखूं, ताकि हर पाठक मेरी बात को आसानी से समझ सके और अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए उसका फायदा उठा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola