जिले में गैस सिलिंडर आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

Published by : GUNJAN THAKUR Updated At : 17 Apr 2026 9:42 PM

विज्ञापन

जिले में गैस सिलिंडर आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

विज्ञापन

मधेपुरा. जिला आपूर्ति पदाधिकारी शंकर शरण ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में जिले में एलपीजी की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था व पीएनजी गैस कनेक्शन की प्रगति की जानकारी दी. बताया कि जिले में लगभग चार लाख उपभोक्ता हैं. वर्तमान में गैस सिलिंडर का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है. उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया कि गैस की किसी प्रकार की कमी नहीं है. घबराने की आवश्यकता नहीं है.उपभोक्ताओं से अपील की गयी कि वे अनावश्यक रूप से गैस सिलिंडर का संग्रह न करें. जिले में इंडियन ऑयल, एचपीसीएल एवं बीपीसीएल की 40 गैस एजेंसियों (आईओसीएल-18, एचपीसीएल-15 एवं बीपीसीएल-7) के माध्यम से नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है. इस माह प्रतिदिन औसतन लगभग 4,676 सिलेंडरों की खपत हो रही है. 17 अप्रैल 2026 को जिले में 12,870 भरे हुये घरेलू सिलिंडर उपलब्ध हैं, जबकि 16 अप्रैल को 4554 गैस सिलिंडरों की बिक्री हुई. वर्तमान में 196 वाणिज्यिक सिलेंडर भी उपलब्ध हैं. कहा कि सभी गैस एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की जा रही है. यदि किसी उपभोक्ता को दो तीन दिनों के भीतर गैस सिलिंडर की आपूर्ति नहीं होती है, तो वे जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06476-222220 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं. प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि गैस की आपूर्ति समयबद्ध तरीके से सीधे उपभोक्ताओं के घर तक पहुंचे. इसके साथ ही जिले में पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) के विस्तार के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. अब तक शहरी क्षेत्रों में लगभग 1,650 घरों में पीएनजी सुविधा प्रदान की जा चुकी है. मधेपुरा एवं सिंहेश्वर शहरी क्षेत्रों में कनेक्शन के लिए निबंधन की संख्या लगातार बढ़ रही है तथा जीआई इंस्टॉलेशन का कार्य तेजी से प्रगति पर है. अधिकारियों ने बताया कि पीएनजी गैस एलपीजी की तुलना में अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक एवं किफायती है. इच्छुक उपभोक्ता इंडियन ऑयल कार्यालय, घोष लेन पथ, वार्ड संख्या-20, नगर परिषद मधेपुरा में संपर्क कर सकते है.

विज्ञापन
GUNJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By GUNJAN THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन